Nokia 3310 का नया 3जी वेरिएंट लॉन्च, जाने इसके बारे में

एचएमडी ग्लोबल ने एमडब्ल्यूसी 2017 में लोकप्रिय नोकिया 3310 को नए अवतार में पेश किया था। फिनलैंड की कंपनी ने लॉन्च के समय नोकिया 3310 (2017) को 'मॉडर्न ट्विस्ट' नाम दिया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 सितंबर 2017 11:38 IST
एचएमडी ग्लोबल ने एमडब्ल्यूसी 2017 में लोकप्रिय नोकिया 3310 को नए अवतार में पेश किया था। फिनलैंड की कंपनी ने लॉन्च के समय नोकिया 3310 (2017) को 'मॉडर्न ट्विस्ट' नाम दिया था। Nokia 3310 के नए अवतार को 2जी सपोर्ट के साथ पेश किया गया था। लेकिन अब, फिनलैंड की कंपनी ने नोकिया 3310 का नया 3जी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नया नोकिया 3310 3जी फ़ीचर फोन वार्म रेड, यलो, एज़्योर और चारकोल कलर वेरिएंट में मिलेगा। नए वेरिएंट को अभी ऑस्ट्रेलियाई बाज़ार के लिए लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसके दूसरे बाज़ारों में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

नोकिया 3310 3जी वेरिएंट को एचएमडी के चीफ  मार्केटिंग ऑफिसर ने लॉन्च किया। उनका दावा है कि कंपनी ने नए नोकिया 3310 के अब तक लाखों यूनिट अलग-अलग बाज़ारों में बेचे हैं। नोकिया 3310 3जी की बिक्री ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 89.95 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 4,600 रुपये) में शुरू होगी। और यह ऑप्टस व वोडाफोन मोबाइल कैरियर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। 3जी कनेक्टिविटी आने से अब यूज़र ज़्यादा तेज मोबाइल डेटा स्पीड का मज़ा ले पाएंगे।


इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है। नया नोकिया 3310 3जी नेटर्क पर 6.5 घंटे के टॉक टाइम के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 27 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। वहीं 40 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम और 35 घंटे तक का एफएम रेडियो प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है।
 

इसमें आपको रेगुलर माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा, यानी पिन चार्जर की छुट्टी हो गई है। नोकिया 3310 3जी में कंपनी का लोकप्रिय स्नेक गेम भी मिलेगा। स्नेक गेम को कलर स्क्रीन के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। 2जी वेरिएंट की तरह ही 3जी वेरिएंट में स्नेक गेम मैसेंजर ऐप के ज़रिए भी उपलब्ध होगा। फोन, जावा के फ़ीचर ओएस पर चलेगा।
Advertisement

नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन का डाइेमेंशन 117 x 52.4 x 13.35 मिलीमीटर और वज़न 88.2 ग्राम है। फोन में फिज़िकल कीबोर्ड, ब्लूटूथ 2.1, एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Feature OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nokia, nokia 3310, hmd global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.