नोकिया 3310 (2017) लॉन्च हुआ भारत में, 18 मई से 3310 रुपये में मिलेगा

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि नए अवतार वाले नोकिया 3310 की बिक्री भारत में 18 मई से शुरू होगी। जानकारी दी है कि नोकिया 3310 देशभर के नामी मोबाइल स्टोर में 3310 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 मई 2017 10:28 IST
ख़ास बातें
  • नए अवतार वाले नोकिया 3310 की बिक्री भारत में 18 मई से शुरू होगी
  • नोकिया 3310 देशभर के नामी मोबाइल स्टोर में 3310 रुपये में मिलेगा
  • किया 3310 फ़ीचर फोन को चार अलग-अलग कलर में बेचा जाएगा
भारत में वापस आ गया है कि नोकिया 3310। हम बात कर रहे हैं नोकिया 3310 (2017) की। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि नए अवतार वाले नोकिया 3310 की बिक्री भारत में 18 मई से शुरू होगी। जानकारी दी है कि नोकिया 3310 देशभर के नामी मोबाइल स्टोर में 3310 रुपये में मिलेगा। नोकिया 3310 फ़ीचर फोन को चार अलग-अलग कलर में बेचा जाएगा- ग्लॉस फिनिश के साथ वार्म रेड और यलो, मैटे फिनिश के साथ डार्क ब्लू और ग्रे।

(जानें: नोकिया 3310 (2017) के सात टॉप फ़ीचर)

याद रहे कि अंतरराष्ट्रीय लॉन्च इवेंट में एचएमडी ग्लोबल ने वादा किया था कि इस फोन को भारत में दूसरी तिमाही में उपलब्ध कराया जाएगा। और कंपनी ने अपना वादा पूरा कर दिया है। नोकिया 3310 (2017) के अलावा भारत में नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी जल्द ही लॉन्च होंगे। हाल ही में कंपनी ने एक मीडिया इवेंट आयोजित किया था जहां हमें नोकिया 3, नोकिया 6 और नोकिया 5 की झलक मिली थी।


फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में सबसे पहले नोकिया 3310 के नए अवतार या 2017 वर्ज़न को लॉन्च किया। कंपनी ने इसे 'मॉडर्न ट्विस्ट' का नाम दिया है। नोकिया 3310, नोकिया ब्रांड का अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन रहा है।

नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।
Advertisement

डुअल सिम वाले इस फोन में एलईडी टॉर्चलाइट भी है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में माइक्रो यूएसबी, 3.5 एवी कनेक्टर और ब्लूटूथ 3.0 शामिल हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 115.6 x 51.0 x 12.8 मिलीमीटर है और वज़न 79.6 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.