Nokia 3 की बिक्री शुरू, सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर में है उपलब्ध

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी थी कि सबसे पहली बिक्री नोकिया 3 की शुरू होगी। और कंपनी ने अपना वादा निभा दिया है। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि नोकिया 3 ऑफलाइन स्टोर में 9,499 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 जून 2017 14:44 IST
ख़ास बातें
  • हफ्ते की शुरुआत में Nokia ब्रांड की लंबे समय बाद भारत में वापसी हुई
  • नोकिया 3 ऑफलाइन स्टोर में 9,499 रुपये में उपलब्ध है
  • रिटेलर ने जानकारी दी है कि कंपनी की ओर से स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है
हफ्ते की शुरुआत में Nokia ब्रांड की लंबे समय बाद भारत में वापसी हुई। मंगलवार को भारत में Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था। इस दौरान नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी थी कि सबसे पहली बिक्री नोकिया 3 की शुरू होगी। और कंपनी ने अपना वादा निभा दिया है। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि नोकिया 3 ऑफलाइन स्टोर में 9,499 रुपये में उपलब्ध है। कई रिटेलर ने जानकारी दी है कि कंपनी की ओर से स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है।

इच्छुक ग्राहकों के पास Nokia 3 को मैट ब्लैक, सिल्वर व्हाइट, टेंपर्ड ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में खरीदने का विकल्प होगा। याद रहे कि Nokia 6 हैंडसेट 14,999 रुपये में मिलेगा। और Nokia 5 की कीमत 12,899 रुपये है। वहीं, नोकिया 5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 7 जुलाई से शुरू होगी। Nokia 6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई से शुरू होंगे।


Nokia 3 के साथ मिल रहे हैं ये लॉन्च ऑफर
Advertisement
Nokia 3 के साथ वोडाफोन के ग्राहकों को 149 रुपये के रीचार्ज पर 5 जीबी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 3 महीने तक चलेगा। ग्राहकों को 2500 रुपये का Makemytrip.com का कूपन भी मिलेगा। इसमें से 1,800 रुपये तक की छूट होटल बुकिंग और 700 रुपये तक की छूट फ्लाइट बुकिंग में ली जा सकती है।

(जानें: Nokia 3 बनाम Xiaomi Redmi 4 बनाम Oppo A37 बनाम Lenovo K6 Power)
Advertisement

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन
नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैटे ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में मिलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobile, Nokia 3 specification, nokia 3 sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.