Nokia 3.4 में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम होने की जानकारी

लिस्टिंग में Nokia 3.4 के स्कोर्स की बात करें, तो डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 252 प्वाइंट्स मिले हैं, जबकि मल्टी-कोर में इसे 1,259 प्वाइंट्स हासिल हुए हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा गया है।

Nokia 3.4 में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम होने की जानकारी

Nokia 3.4 स्मार्टफोन सितंबर में किया जा सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Nokia 3.4 का कोडनेम कथित रूप से DoctorStrange है
  • लिस्टिंग के अनुसार नोकिया 3.4 एंड्रॉयड 10 पर करेगा काम
  • एचएमडी ग्लोबल ने आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा अभी नहीं की
विज्ञापन
Nokia 3.4 कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। HMD Global डिवाइस इस बेंचमार्किंग लिस्टिंग में DoctorStrange कॉडनेम के साथ लिस्ट है, जिसकी जानकारी बुधवार को सामने आई। लिस्टिंग के अनुसार, यह आगामी नोकिया 3.4 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम के साथ आएगा। आपको बता दें, इससे पहले जानकारी मिली थी कि यह प्रोसेसर आगामी Oppo A53 2020 और Vivo Y20 में भी फीचर किया जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो नोकिया 3.4 स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

जैसे कि हमने बताया गीकबेंच लिस्टिंग में HMD Global का यह डिवाइस DoctorStrange कॉडनेम के साथ लिस्ट है। बता दें, Nokia ब्रांड लाइसेंस कंपनी अपने स्मार्टफोन के कोडनेम में मार्वल सुपरहीरो के नाम का इस्तेमाल करती है। इससे अटकले लगाई जा सकती है कि यह स्मार्टफोन आगामी Nokia 3.4 हो सकता है। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 91mobiles द्वारा दी गई है।

लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया 3.4 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम चिपसेट से लैस होगा। 91mobiles ने लिस्टिंग के सोर्स कोड में खोज करते हुए Adreno 610 जीपीयू का उल्लेख किया है। इससे संकेत मिलता है कि लिस्टिंग में सामने आया चिपसेट स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर हो सकता है, जिसके इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। लिस्टिंग में यह भी जानकारी दी गई है कि डिवाइस में 3 जीबी रैम दिया जाएगा और यह एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।  

स्कोर्स की बात करें, तो डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 252 प्वाइंट्स मिले हैं, जबकि मल्टी-कोर में इसे 1,259 प्वाइंट्स हासिल हुए हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा गया है।

नोकिया 3.4 को आने वाले महीने सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है, वहीं इसके साथ Nokia 2.4 को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, एचएमडी ग्लोबल ने आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा अभी नहीं की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »