Nokia 3.1 Plus की बिक्री आज से शुरू, यहां से खरीदें

नोकिया ब्रांड का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का Nokia 3.1 Plus की सेल आज से शुरू होगी। अगर आप भी यह स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो पढ़िए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2018 11:18 IST
ख़ास बातें
  • 3,500 एमएएच बैटरी व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे सेे लैस है नोकिया 3.1 प्लस
  • 6 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है Nokia 3.1 Plus में
  • Nokia 3.1 Plus का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आएगा
नोकिया ब्रांड का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का Nokia 3.1 Plus की सेल ऑफलाइन मार्केट के अलावा आज से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। एचएमडी ग्लोबल ने अपने बजट स्मार्टफोन नोकिया 3.1 प्लस से 11 अक्टूबर को पर्दा उठाया था। Nokia 3.1 Plus एचएमडी ग्लोबल का पहला ऐसा बजट स्मार्टफोन है जो दो रियर कैमरे का साथ आता है। यह स्मार्टफोन भी Google के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, यानी फोन दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की गारंटी है।
 

Nokia 3.1 Plus की कीमत

नोकिया 3.1 प्लस को 11,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का है। हैंडसेट ब्लू, व्हाइट और बालटिक रंग में बेचा जाएगा। एचएमडी ग्लोबल ने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के मकसद से Bharti Airtel से हाथ मिलाया है। 199 रुपये या उससे अधिक का प्लान लेने वाले एयरटेल यूजर को 1टीबी फ्री डेटा दिया जाएगा।  
 

Nokia 3.1 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Nokia 3.1 Plus एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह 2.5डी ग्लास के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762) चिपेसट का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प होंगे- 2 जीबी और 3 जीबी। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.0, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंसर व 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.4 अपर्चर वाला सेंसर है। सेल्फी के लिए नोकिया 3.1 प्लस में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर, फिक्स्ड फोकस लेंस और 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है।

इनबिल्ट स्टोरेज के लिए दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। Nokia 3.1 Plus के दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3,500 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.68x76.44x8.19 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels good
  • Large screen
  • Incredible battery life
  • Android One
  • Bad
  • Below-average performance
  • Disappointing cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.