Nokia 3.1 की कथित तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे होने का खुलासा

एचएमडी ग्लोबल 29 मई को नए स्मार्टफोन से जुड़ी बड़ी घोषणा करने जा रही है। कंपनी से उम्मीद है कि इस दिन Nokia 2, Nokia 3 और Nokia 5 का नया अवतार आएगा...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 मई 2018 16:35 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल 29 मई को नए स्मार्टफोन लेकर आ सकती है
  • Nokia 2, Nokia 3 और Nokia 5 के अपग्रेड दे सकते हैं दस्तक
  • नोकिया 3.1 की तस्वीर लीक, दिखे कैमरे व रंग वेरिएंट

Nokia 3.1 की कथित तस्वीर लीक

एचएमडी ग्लोबल 29 मई को नए स्मार्टफोन से जुड़ी बड़ी घोषणा करने जा रही है। कंपनी से उम्मीद है कि इस दिन  Nokia 2, Nokia 3 और Nokia 5 का नया अवतार आएगा। साथ ही बता दें कि Nokia 3.1 भी पहले लीक हो चुका है। और अब एक तस्वीर लीक हुई है, जो इसी फोन की मानी जा रही है। तस्वीर में कथित Nokia 3.1 की तस्वीर है, जिसमें व्हाइट रंग वेरिएंट और डुअलर कैमरा सेटअप दिख रहा है।

तस्वीर बाइडू पर पोस्ट की गई है और सबसे पहले नोकिया के हवाले से इसे देखा गया है। इसमें बैक केस पर नोकिया दिखा है। साथ ही एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग है। डिज़ाइन फ्रेम स्क्वेयर आकार में है। डिज़ाइन काफी हद तक बंद हो चुकी लूमिया सीरीज़ की याद दिलाता है। साथ ही बता दें कि डिवाइस में कैप्सूल जैसा कट है व डुअल कैमरा सेटअप यहां देखा जा सकता है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी कैमरा सेटअप के करीब है।

हालांकि, अभी इस बात के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं कि यह Nokia 3.1 ही है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने तक आपको हम इसे लीक की तरह लेने की सलाह देंगे। एमडब्ल्यूसी में एचएमडी ने पुष्टि की थी कि वह नोकिया 2, नोकिया 3 और नोकिया 5 का अपग्रेड लेकर आएगी। लीक से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि 29 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट में इन्हें पेश कर सकती है। Nokia 3.1 का लीक होना, इशारा है कि कुछ न कुछ जल्द से जल्द आ रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.