पेमेंट फीचर के साथ Nokia 225 4G Payment Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Nokia 225 4G Payment Edition की कीमत चीन में CNY 349 ( लगभग 4,083 रुपये) हैं। हालांकि, कंपनी फिलहाल इस फोन पर लिमिटिड ऑफर लेकर आई है, जिसमें फोन को CNY 309 (लगभग 3,615 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

पेमेंट फीचर के साथ Nokia 225 4G Payment Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • नोकिया 225 4जी पेमेंट एडिशन फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले दिया गया है
  • Nokia 225 4G Payment Edition में मौजूद है पेमेंट फीचर
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Nokia 225 4G नामक फीचर फोन को पिछले साल अक्टूबर महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इसका Nokia 225 4G Payment Edition चीन में लॉन्च कर दिया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस नए फीचर फोन के जरिए कंपनी ने नोकिया फोन में पेमेंट सुविधा प्रदान की है। कंपनी ने फोन में Alipay Wallet का एक्सेस प्रदान किया है। इस फोन में ग्राहकों को तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराएं हैं। नए और पुराने फोन में मौजूद प्रमुख अंतर की बात की जाए, तो यह नए डिवाइस में उपलब्ध पेमेंट फंक्शन ही है।
 

Nokia 225 4G Payment Edition price

Nokia 225 4G Payment Edition की कीमत चीन में CNY 349 ( लगभग 4,083 रुपये) हैं। हालांकि, कंपनी फिलहाल इस फोन पर लिमिटिड ऑफर लेकर आई है, जिसमें फोन को CNY 309 (लगभग 3,615 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इस फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं ब्लैक, ब्लू और सैंड गोल्ड कलर। फोन लॉन्च की जानकारी Gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है।
 

Nokia 225 4G Payment Edition specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 225 4जी पेमेंट एडिशन फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन UNISOC प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 3 मेगापिक्सल का कैमरा बैक पैनल पर दिया गया है। इसके साथ फ्लैगलाइट सपोर्ट मौजूद है। यह फोन क्विक डायलिंग, वॉयस रिकॉर्डर, रेडियो आदि जैसी सुविधाओं के साथ आता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें आपको 4जी सपोर्ट मिलेगा। यह 4जी केवल एक सिम तक सीमित नहीं है बल्कि इस 4जी कनेक्शन का इस्तेमाल आप दोनों सिम पर ले सकते हैं। फोन के ज्यादातर फीचर स्टैंडर्ड फोन के समान है।

बात पिछले फोन और नए फोन में मौजूद प्रमुख अंतर की करें, तो इसमें मोबाइल पेमेंट फंक्शन शामिल है। one-key फंक्शन के साथ यह फंक्शन मैन्यू में मौजूद पेमेंट विकल्प के साथ ओपन किया जा सकता है। इसके बाद आपको “Payment Code” पर क्लिक करना होगा। यूज़र्स अपनी डेली खपत को निर्धारण भी इस पर कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »