Nokia का नया स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल मंगलवार को भारत में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। कंपनी ने पिछले महीने इस इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे थे। इस इवेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी इस इवेंट में भारत में नोकिया 7 को लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2017 10:55 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • नोकिया 2 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा
  • एचएमडी ग्लोबल इससे पहले नोकिया 3,5,6 और 8 भारत में लॉन्च कर चुकी है
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल मंगलवार को भारत में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। कंपनी  ने पिछले महीने इस इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे थे। इस इवेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी इस इवेंट में भारत में नोकिया 7 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, संभव ये भी है कि कंपनी बिल्कुल ही नए स्मार्टफोन को लॉन्च करे। इसके साथ ही उम्मीद है कि एचएमडी ग्लोबल कम कीमत वाला नोकिया 2 भी लॉन्च कर सकती है। अब तक यह ताज नोकिया 3 के नाम था जो 8,800 रुपये में लॉन्च किया गया था।

कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट में लिखा था, "एचएमडी ग्लोबल नोकिया फोन की अगली उपलब्धि के अनावरण में आपको आमंत्रित करती है।" इससे साफ है कि कंपनी कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। इनमें से एक हैंडसेट हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया Nokia 7 हो सकता है। नोकिया 2 भी हो सकता है जिसे थोड़ी देर के लिए ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया था।
Advertisement

सोमवार को नोकिया 2 स्मार्टफोन एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था जिससे फोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। वेबसाइट पर Nokia TA-1035 मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। दावा किया गया है कि नोकिया 2 के इसी ग्लोबल वेरिएंट को हाल ही में ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला 5 इंच का डिस्प्ले होगा। इसके अलावा नोकिया हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट होने का भी पता चला है। यह स्नैपड्रैगन 210 का अपग्रेड है और इसे एंट्री स्तर के हैंडसेट के लिए बनाया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है।

गौर करने वाली बात है कि अब तक नोकिया 2 में स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर होने की बात सामने आई थी। क्वाड-कोर प्रोसेसर के अलावा एड्रेनो 304 जीपीयू और 1 जीबी रैम नोकिया 2 का हिस्सा हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी होगी और यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसके अलावा नए नोकिया स्मार्टफोन को 5 मेगापिक्सल के फ्रंट और 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है।
Advertisement

नोकिया 7 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कंपनी ने रैम पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाला यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र को दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो यह फोन नोकिया 8 से बहुत अलग है। नोकिया 7 में रियर हिस्से पर एक कैमरा का इस्तेमाल हुआ है। रियर हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस फोन में भी आपको डुअल साइट फीचर यानी बोथी लेने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से आप एक वक्त पर फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें व वीडियो कैपचर कर सकते हैं।

स्थानीय मार्केट में नोकिया 7 की कीमत 2499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) से शुरू होती है। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobile, Nokia smartphone, nokia event

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.