Nokia 2 को सीधे मिलेगा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

नोकिया 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूज़र को लेटेस्ट एंड्रॉयड का अनुभव देने के बाद एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 2 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने की तैयारी कर ली है। बताया गया है कि Nokia 2 को सीधे एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2017 15:46 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 2 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने की तैयारी कर ली है
  • एचएमडी ग्लोबल का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन 6,999 रुपये में मिलता है
  • पहले नोकिया एंड्रॉयड फोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट देने की बात थी
नोकिया 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूज़र को लेटेस्ट एंड्रॉयड का अनुभव देने के बाद एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 2 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने की तैयारी कर ली है। बताया गया है कि Nokia 2 को सीधे एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलेगा। इस हैंडसेट को अक्टूबर महीने में एंड्रॉयड 7.1 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। बता दें कि यह एचएमडी ग्लोबल का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन है और भारत में 6,999 रुपये में मिलता है।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि नोकिया 2 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलेगा। सरविकास ने यह भी बताया कि सस्ते नोकिया स्मार्टफोन को गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम से मैमोरी मैनेजमेंट इंप्रूवमेंट मिलेगा। गूगल एंड्रॉयड गो प्रोग्राम को 2017 में ही लॉन्च किया गया था और नोकिया 1 इस प्रोग्राम के शुरुआती स्मार्टफोन में से एक होगा। उन्होंने ट्वीट किया, "1 जीबी रैम डिवाइस एंड्रॉयड ओरियो 8.1 के साथ काम करेंगे। एंड्रॉयड गो के मैमोरी मैनेजमेंट को इंटिग्रेट किया जाएगा। Nokia 2 की परफॉर्मेंस समय के साथ बेहतर होगी।"
Advertisement

एचएमडी ग्लोबल ने एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट देने की प्रक्रिया का आगाज़ इस साल नवंबर महीने में Nokia 8 से किया था। इसके बाद फिनलैंड की कंपनी ने नोकिया 5 और नोकिया 6 के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा बिल्ड जारी करने की जानकारी दी। इसके अलावा यह भी पता चला कि नोकिया 3 को एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा की जगह सीधे एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि एचएमडी ने पहले नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट देने की बात कही थी। अब ऐसा लगता है कि गूगल पिक्सल और नेक्सस डिवाइस के बाद एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट पाने वाला नोकिया 2 पहला स्मार्टफोन होगा। सरविकास ने यह नहीं बताया कि अपडेट किस महीने में आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में अपडेट आ जाएगा।
Advertisement
 

नोकिया 2 के स्पेसिफिकेशन

Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का भी वादा किया है।
Advertisement

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.5 x 71.3 x 9.30 मिलीमीटर है। फोन प्यूटर ब्लैक, प्यूटर व्हाइट और कॉपर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HMD Global, Mobiles, Nokia, Nokia 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.