नोकिया 1, नोकिया 7 प्लस की तस्वीरें हुईं लीक, सामने आईं ये जानकारियां

ऐसा पहली बार हुआ है, जब हमें नोकिया 1 की लीक हुई तस्वीरें भरोसेमंद जगह पर दिखी हैं। नोकिया 1 में कर्व्ड बॉडी वाला डिज़ाइन हमें पिछले सप्ताह लीक हुई तस्वीर में भी देखने को मिला था। इसके अलावा स्मार्टफोन के इस बार दो अंजान रंग वेरिएंट देखे गए हैं। पिछली अफवाहों की बात करें तो नोकिया 1 को एक कम बजट वाला स्मार्टफोन बताया गया था, जिसमें 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला एचडी आईपीएस डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 15 फरवरी 2018 14:36 IST
ख़ास बातें
  • एक बार फिर लीक हुई नोकिया 1 की तस्वीर
  • जाने-माने टिप्सटर ब्लास ने जारी की है तस्वीर दो हैंडसेट की तस्वीर
  • पहले भी लीक होती रही है इन हैंडसेट की तस्वीर
कुछ दिनों पहले एचएमडी ग्लोबल के जिस फोन को यूएस की सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर देखा गया था, जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने उस फोन की तस्वीर लीक कर दी है। यह हैंडसेट संभवत: नोकिया 1 है। तस्वीर में देखने से लगता है कि फोन कॉम्पैक्ट है और बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। जाने-माने टिप्सटर ब्लास ने एक और तस्वीर जारी की है, जिसे नोकिया 7 प्लस बताया जा रहा है। संभावित नोकिया 1 सिंगल रियर कैमरे के साथ व नोकिया 7 प्लस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है।

ऐसा पहली बार हुआ है, जब हमें नोकिया 1 की लीक हुई तस्वीरें भरोसेमंद जगह पर दिखी हैं। नोकिया 1 में कर्व्ड बॉडी वाला डिज़ाइन हमें पिछले सप्ताह लीक हुई तस्वीर में भी देखने को मिला था। इसके अलावा स्मार्टफोन के इस बार दो अंजान रंग वेरिएंट देखे गए हैं। पिछली अफवाहों की बात करें तो नोकिया 1 को एक कम बजट वाला स्मार्टफोन बताया गया था, जिसमें 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला एचडी आईपीएस डिस्प्ले होगा। हैंडसे में 1 जीबी रैम व 8 जीबी स्टोरेज होने की भी उम्मीद की गई है।
Advertisement

ब्लास ने संभावित नोकिया 7 प्लस की दो तस्वीरें भी ट्वीट की हैं। तस्वीर से पता चलता है कि हैंडसेट आउट ऑफ द बॉक्स गूगल के एंड्रॉयड वन पर चलेगा। इसके अतिरिक्त हैंडसेट में कार्ल ज़ीस लेंस व डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप देखा गया है। कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा जा सकता है।

कहा जा रहा है कि एचएमडी ग्लोबल अपने इस मिड-रेंज स्मार्टफोन नोकिया 7 प्लस को महीने के आखिरी में आयोजित होने जा रहे एमडब्ल्यूसी 2018 में उतारेगी। 7 प्लस में 6 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले, बैक में 12-13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होने की संभावना है। यह हैंडसेट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ बाज़ार में दस्तक दे सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • Bad
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.