• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • आईफोन 6एस, नेक्सस 5, मैकबुक, सर्फेस प्रो 3 और अन्य गैजेट्स पर मिल रही है छूट

आईफोन 6एस, नेक्सस 5, मैकबुक, सर्फेस प्रो 3 और अन्य गैजेट्स पर मिल रही है छूट

आईफोन 6एस, नेक्सस 5, मैकबुक, सर्फेस प्रो 3 और अन्य गैजेट्स पर मिल रही है छूट
विज्ञापन
इस हफ्ते आप आईफोन 6एस, मैकबुक, किंडल पेपरव्हाइट और अन्य गैजेट्स पर छूट पा सकते हैं।

1. ऐप्पल आईफोन 6एस 128 जीबी
पेटीएम पर आईफोन 6एस 128 जीबी के सभी कलर वेरिएंट पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस तरह से आपको आईफोन 6एस 128 जीबी के लिए 54,783 रुपये (स्पेस ग्रे वेरिएंट) चुकाने पड़ेंगे। यह अब तक की इस हैंडसेट की सबसे कम कीमत है। अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जो अगले कुछ सालों तक चले तो आईफोन 6एस एक बेहतरीन विकल्प है, ख़ासकर 128 जीबी वेरिएंट।
 
iphone_6s_grey

आपको A10K प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा जिससे आपके पेटीएम वॉलेट में कैशबैक मिलेगा। आईफोन 6एस 3डी टच फ़ीचर के साथ आता है। इसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। इसमें ऐप्पल के ए9 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम।

कीमत: 54,783 रुपये लिंक: पेटीएम

2. किंडल पेपरव्हाइट वाई-फाई
अगर आप अमेज़न के ऑफर का इंतज़ार नहीं कर सकते और तुरंत ही किंडल पेपरव्हाइट खरीदना चाहते हैं तो पेटीएम एक शानदार ऑफर लेकर आया है। पेटीएम पर आप इस प्रोडक्ट को 8799 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) में पाएंगे। नए पेपरव्हाइट की यह अब तक की सबसे कम कीमतों में से है। आप TAB20 प्रोमो कोड का इस्तेमाल करके अपने पेटीएम वॉलेट में 20 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं।
 
amazon_kindle_paperwhite

कीमत: 8799 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) लिंक: पेटीएम

3. ऐप्पल मैकबुक 12 इंच
अमेज़न साइट पर मैकबुक 12 इंच 88,529 रुपये (एमआरपी 99,000 रुपये) में मिल रहा है। यह मैकबुक की अब तक की सबसे कम कीमतों में से है। मैकबुक 12 इंच में इंटल कोर एम प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। लैपटॉप 256 जीबी की स्टोरेज के साथ आता है और आउट ऑफ बॉक्स ओएस एक्स योसेमाइट पर चलता है।
 
apple_macbook

कीमतः 88,529 रुपये (एमआरपी 99,000 रुपये) लिंक: अमेज़न

4. एलजी गूगल नेक्सस 5 32 जीबी
नेक्सस 5 32 जीबी की कीमत आखिरकार 20,000 रुपये के रेंज में आ गई है। स्नैपडील पर यह 17,000 रुपये में उपलब्ध है। यह मार्केट में मौजूद शानदार नेक्सस डिवाइस में से एक है। नेक्सस 5 में आपको स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव मिलता है।
 
lg_nexus_5

आप नेक्सस 5 डिवाइस को एंड्रॉयड 6.0 (मार्शमैलो) में अपग्रेड कर सकते हैं। संभव है कि इसे एंड्रॉयड एन का अपडेट नहीं मिले जिसे इस साल के अंत तक रिलीज किया जाएगा। स्मार्टफोन क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 4.95 इंच डिस्प्ले के साथ आता है।

कीमतः 17,000 रुपये लिंक: स्नैपडील

5. ऐप्पल मैकबुक प्रो 13 इंच
जब से ऐप्पल ने अपने मैकबुक की कीमत में इजाफा किया है तब से कोई बड़ी छूट नहीं देखने को मिली है। इस बार 13 इंच के मैकबुक प्रो की कीमत 82,987 रुपये (कीमत 94,900 रुपये) हो गई है। पहले यह प्रोडक्ट इसीकीमत में मिलता था। पिछले हफ्ते मैकबुक प्रो का यही वेरिएंट अमेज़न पर 84,500 रुपये में उपलब्ध था।
 
apple_macbook_pro_13

मैकबुक प्रो 13 इंच इंटल के कोर आई5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

कीमत: 82,987 रुपये लिंक: अमेज़न

6. माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 3
आप माइक्रोसॉफ्ट के बड़े प्रशंसकों में से हैं और सर्फेस प्रो 3 पर छूट का इंतज़ार कर रहे थे तो यह सही वक्त है। अमेज़न पर यह टैबलेट 15,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। सर्फेस प्रो 3 टैबलेट 58,990 रुपये (एमआरपी 73,990 रुपये) में मिल रहा है।
 
microsoft_surface_pro_3

सर्फेस प्रो 3 में इंटल के फोर्थ जेनरेशन आई3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। यह 12 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ आता है।

कीमत: 58,990 रुपये (कीमत 73,990 रुपये) लिंक: अमेज़न

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »