आईफोन 6एसई होगा अगले आईफोन का नामः रिपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अगस्त 2016 16:08 IST
इसमें कोई संदेह नहीं है कि जल्द ही लॉन्च होने वाला आईफोन सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फोन है। इस कारण से यह हैंडसेट लगातार सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। मज़ेदार बात यह है कि इस फोन से जुड़ी लीक हुई जानकारियां विरोधाभासी हैं। इतना तो साफ है कि इस बार के आईफोन के लिए ऐप्पल ने अपनी पुरानी रणनीति बदली है। इस बार आईफोन के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

इस हैंडसेट के डिजाइन में कम बदलाव की ख़बरों के बीच आईफोन के नाम को लेकर अजीब विरोधाभासी जानकारी सामने आई है। पता चला है कि इसे आईफोन 6एसई के नाम से जाना जाएगा। आज इस फोन के संबंध में दो जानकारियां लीक हुई हैं। रिटेल बॉक्स की तस्वीरों के साथ गीकबेंच स्कोर से आईफोन 6एसई नाम का पता चला है। इसके अलावा एक बार फिर 16 जीबी वेरिएंट नहीं पेश किए जाने का दावा किया गया है।
Advertisement

सबसे पहले बात आईफोन 6एसई के रिटेल बॉक्स की लीक हुई तस्वीरों की। यह तस्वीर एडिट की हुई नहीं लगती है। और रिटेल बॉक्स पर साफ-साफ आईफोन 6एसई की ब्रांडिंग मौजूद है। गीकबेंच में मल्टी-कोर टेस्टिंग में इस हैंडसेट को 5,210 और सिंगल-कोर टेस्टिंग में 3,042 के स्कोर मिले हैं। इस तस्वीर में भी मॉडल नंबर आईफोन 6एसई दिख रहा है।

इसके अलावा मैलिगनेंट नाम नाम के टिप्सटर ने आईफोन के शुरुआती मॉडल में 16 जीबी की जगह 32 जीबी स्टोरेज देने की पुष्टि की है। संभवतः 64 जीबी वेरिएंट को बंद करने की तैयारी है। इसकी जगह 128 जीबी वाला वेरिएंट पेश किया जाएगा। टॉप वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
Advertisement

नाम चाहे जो भी हो, लेकिन इतना साफ है कि आईफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा। बड़े वाला वेरिएंट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वैसे अब तक ऐप्पल को इस हैंडसेट के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। दावा किया जा रहा है कि 23 सितंबर को इस हैंडसेट को उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone, iphone 6SE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  2. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  3. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  4. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  5. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  6. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  7. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  8. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  9. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  10. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.