MWC 2021, Mi TV 6 और DIZO इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई प्रोडक्ट्स

MWC (Mobile World Congress) बार्सिलोना 2021 इवेंट की शुरुआत आज 28 जून से होने जा रही है, जो कि 1 जुलाई तक चलने वाला है। इस इवेंट के दौरान कई बड़ी टेक कंपनियां महत्वपूर्ण घोषणाएं करने वाली हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 जून 2021 11:30 IST
ख़ास बातें
  • MWC 2021 इवेंट 28 जून से 1 जुलाई तक चलने वाला है
  • Realme ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड Dizo का ऐलान किया था
  • Xiaomi Mi TV 6 आज होगी लॉन्च
MWC (Mobile World Congress) बार्सिलोना 2021 इवेंट की शुरुआत आज 28 जून से होने जा रही है, जो कि 1 जुलाई तक चलने वाला है। इस इवेंट के दौरान कई बड़ी टेक कंपनियां महत्वपूर्ण घोषणाएं करने वाली हैं। बता दें, मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस मार्च महीने में आयोजित किया जाता है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस इवेंट की तारीख को आगे बढ़ाकर जून के आखिरी में शिफ्ट कर दिया गया है। इस लेख के माध्यम से हम इस हफ्ते इस इवेंट व इस इवेंट से अलग क्या कुछ दस्तक देने वाला है... इसकी जानकारी देंगे।
 

Samsung MWC Virtual Event – June 28

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने हाल ही में 28 जून को आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट को टीज़ किया था, जिससे इशारा मिला था कि कंपनी इस दौरान नई स्मार्टवॉच, फोल्डेबल फोन और टैबलेट जैसे प्रोडक्ट्स को पेश कर सकती है। यह ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस आज 28 जून को रात 10.45 बजे शुरू होगी।
 

Lenovo MWC Event – June 28

Lenovo भी आज 28 जून को MWC के दौरान अपने नए डिवाइस को पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस दौरान फोल्डेबल डिवाइस को लॉन्च कर सकती है। इसके लेनोवो बिल्कुल नई कैटेगरी का डिवाइस भी पेश कर सकती है।
 

Xiaomi Mi TV 6 – June 28

Mi TV 6 पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ था, जिसे आज 28 जून को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले कंपनी इस टीवी से जुड़ी खासियतों से पर्दा उठाती जा रही है। पहले कंपनी ने टीवी के डिस्प्ले और गेमिंग सपोर्टेड फीचर्स की जानकारी दी थी, वहीं बाद में कंपनी ने जानकारी दी कि इस टीवी में एक नहीं बल्कि दो कैमरे फीचर किए जाएंगे। इसी के साथ मी टीवी 6 48 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ आने वाला पहला टीवी बनेगा।
 

DIZO and Realme Event – July 1

Realme ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड Dizo का ऐलान किया था। वहीं, 1 जुलाई को रियलमी अपने सब-ब्रांड के तहत सबसे पहले प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी इस दौरान एक से ज्यादा प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है। पिछले ही दिनों खबरे सामनें आई थी कि जल्द ही TWS ईयरबड्स और स्मार्टवॉच को Dizo ब्रांड के तहत पेश किया जाएगा। वहीं बाद में इस ब्रांड के तहत दो फीचर फोन की मौजूदगी ऑनलाइन दिखी। माना जा रहा है कि 1 जुलाई को यह सभी प्रोडक्ट्स पेश किए जाएंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Xiaomi, Mi TV 6, Lenovo, DIZO and Realme Event, MWC 2021
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  3. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  4. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  5. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  2. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  3. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  4. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  5. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  6. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  7. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  8. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  9. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  10. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.