नए अंदाज़ में मोटोरोला की सिग्नेचर ट्यून 'हैलो मोटो' की वापसी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 सितंबर 2016 10:29 IST
'हैलो मोटो' लंबे समय तक मोटोरोला का टैगलाइन रही है। शायद आपको याद हो कि मोटो के फ्लिप फोन मोटो रेज़र के समय से 'हैलो मोटो' टैगलाइन को खूब पहचान मिली। मोटोरोला की यह टैगलाइन मोटो स्मार्टफोन खरीदने वालों कई लोगों की डिफॉल्ट रिंगटोन भी रही। जब बात आती है सेलफोन और कम्युनिकेशन की तो शायद आपको ना पता हो कि मोटोरोला के 'बैटविंग' लोगो को सबसे ज्यादा पहचान मिली थी।

लेकिन जब इसी साल लेनोवो ने गूगल से मोटोरोला को खरीद लिया तो कुछ लोगों का मानना था कि मोटोरोला ब्रांड खत्म हो जाएगा। लेकिन लगता है कि लेनोवो चाहती है कि सालों से चल रहे मोटो ब्रांड का अस्तित्व और उसकी पहचान बनी रहे। शायद इसीलिए लेनोवो ने एक नया एनिमेटेड लोगो जारी किया है। और अगर आप मोटोरोला के फैन रहे हैं तो आपको निश्चित तौर पर पुराने दिन याद जरूर आएंगे। नए बूट एनिमेशन के साथ आए इस वीडियो में 'हैलो मोटो' टैगलाइन एक बार फिर नए अंदाज़ में सुनी जा सकती है।

मोटो के अमेरिका के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नया बूटअप एनिममेशन को देखा जा सकता है। इस वीडियो के आखिर में लेनोवो का बैनर भी है। नए बूट एनिमेशन में हैलो मोटो रिंगटोन और मशहूर सिंबल और आइकन दिखाए गए हैं। एक नई आवाज़ में 'हैलो मोटो' सुना जा सकता है। लेनोवो जिस तरह से मोटो ब्रांड को प्रचार-प्रसार कर रही है उससे लगता है कि कंपनी मोटोरोला की उस पहचान को बरकरार रखना चाहती है जो सालों से मौज़ूद है।

मौज़ूदा मोटो स्मार्टफोन में नए स्टार्टअप एनिमेशन को अपडेट किया जाएगा। लेनोवो ने हाल ही में मोटो ब्रांड के तहत फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले लॉन्च किए हैं। कंपनी 4 अक्टूबर को भारत में मोटो ज़ेड स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto, Hello moto, moto mobile, moto smarthphone, lenovo, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 5 सबसे सस्ते में खरीदने का मौका, 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर! 6800mAh बैटरी
  2. 200MP कैमरा के साथ 2026 के बेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन! Realme 16 Pro+, Vivo V60e समेत जानें पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 5 सबसे सस्ते में खरीदने का मौका, 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर! 6800mAh बैटरी
  2. SL vs PAK T20 Live Streaming: आज T20 वर्ल्डकप में श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच, यहां देखें फ्री!
  3. HMD Luma लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 में 9000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 200MP कैमरा!
  5. Xiaomi को फिर मिला नं. 1 स्मार्ट वियरेबल ब्रांड का ताज! Apple, Huawei, Samsung को पछाड़ा
  6. 200MP कैमरा के साथ 2026 के बेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन! Realme 16 Pro+, Vivo V60e समेत जानें पूरी लिस्ट
  7. MWC 2026: पहली बार! फोन से बाहर निकाल सकेंगे कैमरा, Ulefone ला रही सबसे अनोखा स्मार्टफोन
  8. प्राइस अलर्ट! 1 मार्च से Vivo, iQOO के ये स्मार्टफोन Rs 2500 तक हो सकते हैं महंगे, जानें पूरी लिस्ट
  9. 5 हजार सस्ता मिल रहा 7100mAh बैटरी वाला OnePlus का यह धांसू फोन!
  10. Huawei Mate 80 Pro का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.