Motorola के इस स्मार्टफोन को मिलेगा Android 16 अपडेट, आपका डिवाइस लिस्ट में है या नहीं? यहां देखें

Motorola ने अब तक कोई ऑफिशियल तारीख अनाउंस नहीं की है और इसकी उम्मीद भी थोड़ी कम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2025 08:15 IST
ख़ास बातें
  • Moto ने Android 16 बीटा टेस्टिंग शुरू की, सितंबर के बाद रोलआउट की उम्मीद
  • Razr+, Edge 60, और Moto G86 जैसे मॉडल्स को मिलेगा Android 16
  • Moto सपोर्ट साइट पर “Next OS” सेक्शन से चेक करें अपने फोन की एलिजिबिलिटी

लिस्ट में Motorola Edge 60 सीरीज भी शामिल है

Google ने इस साल Android 16 को जून में ही रिलीज कर दिया, जो बाकी सालों के मुकाबले काफी जल्दी है। इसका मतलब है कि Motorola यूजर्स को भी अपडेट मिलने में इस बार ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Motorola भले ही सॉफ्टवेयर अपडेट्स के मामले में थोड़ा स्लो रहता है, लेकिन कंपनी ने अब Android 16 के लिए एलिजिबल डिवाइसेज की एक ऑफिशियल लिस्ट शेयर कर दी है।

अगर आपके पास Razr, Edge या कोई नया Moto G डिवाइस है, तो आपके लिए खुशखबरी है। Motorola ने Android 16 बीटा टेस्टिंग भी शुरू कर दी है, लेकिन अभी यह सिर्फ कुछ चुने हुए देशों और डिवाइसेज के लिए है। फिलहाल पब्लिक बीटा पूरी तरह से रोल आउट नहीं हुआ है, जैसा कि Samsung या OnePlus जैसे ब्रांड्स कर रहे हैं।

जहां तक रिलीज डेट की बात है, Motorola ने अब तक कोई ऑफिशियल तारीख अनाउंस नहीं की है और इसकी उम्मीद भी थोड़ी कम है। लेकिन पिछले रोलआउट्स को देखें तो Android 16 अपडेट सितंबर या अक्टूबर के आसपास Motorola डिवाइसेज पर आना शुरू हो सकता है।

Motorola ने फिलहाल जिन फोन्स को Android 16 देने की पुष्टि की है, वो कुछ इस तरह हैं:
  • Motorola Razr सीरीज - Razr 2025, Razr+ 2025, Razr Ultra 2025, Razr+ 2024, Razr 60 और Razr 50 की सीरीज वाले मॉडल्स शामिल हैं।
  • Motorola Edge सीरीज - Edge 60, Edge 60 Pro, Edge 50 Pro, Edge 50 Fusion, Edge 50 Neo, Edge 40 Pro जैसे डिवाइसेज लिस्ट में हैं।
  • Moto G सीरीज - Moto G86, G85, G75, G55, G Stylus 2025 और Power 2025 जैसे मॉडल्स को अपडेट मिलेगा।
  • ThinkPhone 25 by Motorola को भी Android 16 मिलेगा।

हालांकि, अभी भी कई मॉडल्स इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं — जैसे कि Razr 2024 और फर्स्ट जेनरेशन ThinkPhone। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में Motorola अपनी लिस्ट को और अपडेट करेगा।
Advertisement

अगर आपका डिवाइस लिस्ट में नहीं है, तो आप Motorola की सॉफ्टवेयर सपोर्ट पेज पर जाकर “Next OS” सेक्शन में चेक कर सकते हैं कि आपका फोन Android 16 के लिए एलिजिबल है या नहीं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent cover display
  • Long-lasting battery
  • Plenty of cover screen features
  • IPX8 rating
  • Bad
  • Mediocre processor
  • Software glitches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.60 इंच

Cover Resolution

1056x1066 पिक्सल

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated designs and finishes
  • Slim and tapered design
  • Vibrant 120Hz curved-edge display
  • Loud and immersive stereo speakers
  • 15W wireless charging
  • Bad
  • No HDR10+ support in OTT apps
  • Telephoto camera shoots average images in low light
  • No 4K 60 fps video recording
  • Poor video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.