Motorola S50 Neo के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, इसमें मिल सकती है मिलिट्री ग्रेड बॉडी

Moto S50 Neo में 6.36-इंच (2670×1200 पिक्सल) OLED हाइपरबोलिक स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600nits तक लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2024 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 7 Gen 1 Enhanced Edition के साथ लॉन्च हो सकता है अपकमिंग फोन
  • Moto S50 Neo में 6.36-इंच OLED हाइपरबोलिक स्क्रीन मिल सकती है
  • इसमें OIS-सपोर्टेड 50MP Sony LYT-700 मेन रियर सेंसर मिलने की उम्मीद

Motorola Edge 50 (ऊपर तस्वीर में) का रीबैज हो सकता है अपकमिंग Moto S50 Neo स्मार्टफोन

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। अब, एक टिप्सटर का दावा है कि कंपनी चीन में इस स्मार्टफोन को Moto S50 Neo के नाम से लॉन्च कर सकती है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल को चीन में नेटवर्क एक्सेस अप्रूवल भी मिला है। फोन को मॉडल नंबर XT2409-5 के साथ चीन के TENAA सर्टिफिकेशन मिल चुका है। टिप्सटर ने अपकमिंग फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी है, जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन में LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। इसे तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।

चीन के एक टिप्सटर WHYLAB ने वीबो पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Motorola Moto S50 Neo नाम से एक स्मार्टफोन मॉडल को Motorola Edge 50 स्मार्टफोन के छोटे स्क्रीन वाले वर्जन के रूप में लॉन्च कर सकता है। Edge 50 को इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। पोस्ट में अपकमिंग फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है, जिसके अनुसार, फोन में Snapdragon 7 Gen 1 Enhanced Edition मिलेगा, जिसे LPDDRX रैम और UFS2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
Advertisement

दावा किया गया है कि Moto S50 Neo में 6.36-इंच (2670×1200 पिक्सल) OLED हाइपरबोलिक स्क्रीन मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600nits तक लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। यह भी कहा गया है कि डिस्प्ले 10 bit कलर डेप्थ, HDR 10+, Dolby Atmos, Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्टिव ग्लास सपोर्ट करेगा। 
 

TENAA listing of alleged Moto S50 Neo
Photo Credit: Via Weibo (@WHYLAB)


वहीं, टिप्सटर की मानें तो इस Motorola स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और OIS-सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल Sony LYT-700 मेन रियर सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो (3x) लेंस शामिल होगा। 

आगे बताया गया है कि फोन में 4,310mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी, जो 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करे।  फोन की मोटाई 7.79 mm और वजन 172 ग्राम हो सकता है। इसे जंगल ग्रीन, सॉफ्ट पीच और कोआला ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में मेटल मिडल फ्रेम बिल्ड मिलने की संभावना है। इसे IP68 रेटिंग मिल सकती है और साथ ही MIL SPEC 810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त होगा। टिप्सटर का कहना है Moto S50 Neo में डुअल स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और वाई-फाई 6e सपोर्ट मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 एई

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.