• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto S50 Neo में मिलेगी 4 साल की वारंटी! 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 जून को होगा लॉन्च

Moto S50 Neo में मिलेगी 4 साल की वारंटी! 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 जून को होगा लॉन्च

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग फीचर होगा।

Moto S50 Neo में मिलेगी 4 साल की वारंटी! 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 जून को होगा लॉन्च

Photo Credit: Lenovo

Moto S50 Neo चीन में 25 जून को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Moto S50 Neo चीन में 25 जून को लॉन्च होने जा रहा है।
  • यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 4 साल की वारंटी के साथ आएगा।
  • यह ग्लोबल मार्केट में Moto G85 5G के रूप में लॉन्च होगा।
विज्ञापन
Motorola का नया स्मार्टफोन Moto S50 Neo चीन में 25 जून को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन की खास बात यह है कि कंपनी इसके साथ 4 साल की वारंटी देगी। यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 4 साल की वारंटी के साथ आएगा। इसमें 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी होगी और साथ में 3 साल की कॉम्प्लिमेंट्री एक्सटेंडेड वारंटी शामिल होगी। इससे पहले कई स्मार्टफोन्स में 2 साल, या 3 साल तक की वारंटी भी देखने को मिली है। लेकिन 4 साल की वारंटी के साथ यह पहला स्मार्टफोन होगा। 

Motorola S50 Neo की 4 साल की वारंटी यूजर्स कैसे पा सकेंगे इसके बारे में कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है। यहां पर एक और महत्वपूर्ण बात इस फोन के बारे में सामने आई है कि यह ग्लोबल मार्केट में Moto G85 5G के रूप में लॉन्च होगा। लेकिन Moto G85 5G के साथ 4 साल की वारंटी मिलने की संभावना नहीं लग रही है। 

Moto S50 Neo के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह कर्व्ड ऐज वाली स्क्रीन है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। फोन के प्रोसेसर के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन यह मिडरेंज Snapdragon चिपसेट के साथ आ सकता है। 

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग फीचर होगा। इसकी बॉडी काफी स्लिम बिल्ड में आ सकती है जिसका साइज 7.59mm हो सकता है। कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल मेन लेंस के साथ डुअल कैमरा होगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा होगा। फोन Android 14 के साथ आएगा। यह ब्लैक, ग्रीन और ब्लू शेड्स में आ सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »