30 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Motorola का तीन 50MP कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन

Motorola ने बीते साल अपना फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मई 2026 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Motorola Razr 60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Motorola Razr 60 Ultra में 4,700mAh की बैटरी दी गई है।

Motorola Razr 60 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने बीते साल अपना फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Motorola Razr 60 Ultra खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। Razr 60 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Motorola Razr 60 Ultra पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Razr 60 Ultra Price & Offers

Motorola Razr 60 Ultra का 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह फोन बीते साल मई में 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 10,500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीब 30,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Motorola Razr 60 Ultra Features & Specifications

Motorola Razr 60 Ultra में 7 इंच की 1.5K pOLED LTPO फोल्डेबल प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2992 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें 4 इंच की pOLED LTPO कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x1080 पिक्सल्स,  120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Razr 60 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड Hello UI पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Razr 60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फ्लिप फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, वाई-फाई 7 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium IP48-rated design
  • Excellent displays
  • Hard to beat cover display experience
  • Smooth software experience
  • Quick to charge with good battery life
  • Quality stereo speakers
  • Primary camera is top notch
  • Bad
  • Heats up when recording 4K video
  • Bottom speaker is easy to block
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

4.00 इंच

Cover Resolution

1080x1272 पिक्सल

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.