Motorola Razr 60 फोन 18GB रैम, 1TB स्टोरेज के साथ TENAA पर हुआ स्पॉट, धांसू फीचर्स का खुलासा

Motorola Razr 60 में 6.9 इंच का मेन डिस्प्ले आ सकता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 10:10 IST
ख़ास बातें
  • यह मोबाइल डिवाइस 1TB स्टोरेज से लैस होगा।
  • यह फोन MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।
  • फोन में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है।

Motorola Razr 50 में MediaTek Dimensity 7300X SoC है।

Photo Credit: Motorola

Motorola Razr 60 फोल्डेबल फोन लॉन्च के लगभग कगार पर है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस पर स्पॉट किया जा रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट की अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन अब यह एक बहुत महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में लिस्टेड देखा गया है। फोन TENAA वेबसाइट पर नजर आया है। Motorola Razr 60 में बाहर की तरफ 3.63 इंच OLED कवर डिस्प्ले आ सकता है। फोन में 1,056 x 1,056 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। लिस्टिंग में इसके मॉडल नम्बर समेत कई धांसू स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होता है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Motorola Razr 60 लॉन्च से पहले महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन TENAA पर कथित रूप से नजर आया है। फोन में 18 जीबी रैम बताई गई (via) है जो कि इसका एक धांसू फीचर होगा। यह मोबाइल डिवाइस 1TB स्टोरेज से लैस होगा। Motorola Razr 60 में 6.9 इंच का मेन डिस्प्ले बताया गया है जबकि कवर डिस्प्ले 3.6 इंच का बताया गया है। मोटोरोला का यह फोन MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। 

फोन का मॉडल नम्बर यहां पर XT2553-2 मेंशन किया गया है। फोन ग्रीनिश शेड में नजर आ रहा है। इसमें कवर स्क्रीन में डुअल कैमरा मिल सकता है। लिस्टिंग के अनुसार कवर स्क्रीन पर फोन के दोनों कैमरा आउटर फेसिंग बताए गए हैं। बैक साइड में Razr ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। 
 

Motorola Razr 60 Specifications (Expected)

Motorola Razr 60 में बाहर की तरफ 3.63 इंच OLED कवर डिस्प्ले आ सकता है। फोन में 1,056 x 1,056 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। इसका भीतरी डिस्प्ले 6.9 इंच का होगा जो कि फोल्डेबल स्क्रीन होगी। फोन में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है जिसमें मेन कैमरा 50MP का हो सकता है। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा यहां दिया जा सकता है। मेन कैमरा में 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फ्रंट में फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फ कैमरा के साथ आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
  2. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  3. Amazon Fire TV Stick HD लॉन्च, ज्यादा तेज स्पीड के साथ दमदार गेमिंग और कंटेंट फीचर्स, जानें कीमत
  4. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Free Fire Max Redeem Codes: फ्री डायमंड्स, स्किन्स और रिवॉर्ड्स के लिए तुरंत करें ये 10 कोड रिडीम
  2. इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
  3. Amazon Fire TV Stick HD लॉन्च, ज्यादा तेज स्पीड के साथ दमदार गेमिंग और कंटेंट फीचर्स, जानें कीमत
  4. PF के लिए ऑनलाइन कैसे करें क्लैम, नियोक्ता की मंजूरी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  5. Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
  6. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  8. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  9. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  10. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.