Motorola Razr (2019) फोल्डेबल फोन की सेल 8 मई को होगी शुरू, जानें कीमत

Motorola Razr 2019 की बिक्री शुक्रवार, 8 मई से शुरू होगी। फोन को फ्लिपकार्ट पर 1,24,999 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि ई-कॉमर्स वेबसाइटों को केवल ऑरेंज और ग्रीन जोन में गैर-आवश्यक सामान की डिलिवरी करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 मई 2020 16:22 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन
  • फ्लिपकार्ट पर 1,24,999 रुपये में बेचा जाएगा स्मार्टफोन
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है मोटोरोला रेज़र

Moto Razr (2019) की भारत में कीमत 1,24,999 रुपये है

Motorola Razr आखिरकार शुक्रवार 8 मई से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। कंपनी ने इसकी घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की है। मोटो रेज़र (2019) को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। मोटो का यह फोल्डेबल फोन पुराने और बेहद लोकप्रिय मोटोरोला रेज़र फोन की याद दिलाता है। भारत में कोरोनोवायरस लॉकडाउन के चलते कई अन्य स्मार्टफोन के साथ Moto Razr की सेल भी रुक गई थी। अब, जहां एक ओर लॉकडाउन के तीसरे चरण में सरकार ने इस प्रतिबंध में कुछ ढ़ील दी है, तो मोटोरोला ने भी घोषणा कर दी है कि Motorola Razr (2019) कल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

मोटोरोला रेज़र (2019) की भारत में यह पहली सेल होगी और फोल्डेबल फोन Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। हालांकि स्मार्टफोन जैसे गैर-आवश्यक सामान के लिए ई-कॉमर्स डिलिवरी पूरे देश में उपलब्ध नहीं है। नियमों के अनुसार गैर-आवश्यक प्रोडक्ट्स की डिलीवरी कुछ क्षेत्रों में ही शुरू की गई है। ये क्षेत्र अधिकतम वे क्षेत्र हैं, जो ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन का हिस्सा है या जहां कोविड-19 संक्रमण न के बराबर है।
Advertisement
 

Motorola Razr (2019) price

मोटोरोला इंडिया द्वारा किए ट्विटर पोस्ट के अनुसार, मोटोरोला रेज़र (2019) की बिक्री शुक्रवार, 8 मई से शुरू होगी। फोन को फ्लिपकार्ट पर 1,24,999 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि जैसा हमने ऊपर बताया कि ई-कॉमर्स वेबसाइटों को केवल ऑरेंज और ग्रीन जोन में गैर-आवश्यक सामान की डिलिवरी करने की अनुमति दी गई है, जिसका मतलब है कि यदि ग्राहक का पिनकोड रेड ज़ोन में आता है, तो उनके पास फोन डिलिवर नहीं होगा। इसके अलावा यह भी नोट करना ज़रूरी है कि डिलिवरी का समय भी सामान्य से अधिक हो सकता है।

फ्लिपकार्ट सिटीबैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 10,000 रुपये का कैशबैक भी दे रही है।
Advertisement
 

Motorola Razr (2019) specifications, features

Motorola Razr के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। मोटोरोला (Motorola) का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच का सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं।

मोटोरोला ने फोन में अपर्चर एफ/1.7 वाला सिंगल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है, जो फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाइट विज़न मोड को भी जोड़ा है ताकि फोन कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर कर सके। लो-लाइट तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

इसके अलावा मोटोरोला रेज़र के मुख्य डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यदि आप फोन को फोल्ड नहीं करना चाहते तो इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल आप सेल्फी लेने के लिए भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

फोन के निचले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोन में जान फूंकने के लिए 2510 एमएएच की बैटरी दी गई है, बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Advertisement


कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में सिम-कार्ड स्लॉट नहीं है लेकिन यह ईसिम कार्ड सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोटोरोला ने एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी एलटीई और जीपीएस को जोड़ा है। Motorola Razr की लंबाई-चौड़ाई 72x172x6.9 मिलीमीटर है (बिना फोल्ड किए) और फोल्ड होने के बाद 72x94x14 मिलीमीटर है। मोटोरोला रेज़र 2019 का वज़न 205 ग्राम है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola Razr, Motorola Razr 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.