Flipkart Big Billion Days Sale 2021 के दौरान 6 मोबाइल कंपनियां लॉन्च करेंगी नए स्मार्टफोन्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2021 के दौरान 24 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक के बीच में नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल को समर्पित एक माइक्रोसाइट लाइव की गई है, जिसमें टीज़ किया गया है कि 6 कंपनियां सेल के दौरान नए स्मार्टफोन लॉन्च करेंगी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 20 सितंबर 2021 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2021 24 सितंबर से हो सकती है शुरू
  • लॉन्च में 6 कंपनियां लॉन्च कर सकती हैं फोन
  • Realme Narzo 50 सीरीज़ 24 सितंबर को होगी लॉन्च
Flipkart Big Billion Days Sale 2021 के दौरान 24 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक के बीच में नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल को समर्पित एक माइक्रोसाइट लाइव की गई है, जिसमें टीज़ किया गया है कि 6 कंपनियां सेल के दौरान नए स्मार्टफोन लॉन्च करेंगी। इन ब्रांड्स में Motorola, Oppo, Poco, Realme, Samsung और Vivo आदि शामिल है। इन सब के अलावा, यह कंफर्म किया गया है कि Realme Narzo 50 सीरीज़ 24 सितंबर को लॉन्च की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि Flipkart ने फिलहाल इस साल की बिग-बिलियन डे सेल की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2021 को समर्पित माइक्रोसाइट ने जानकारी मिलती है कि ग्राहकों को इस सेल के दौरान "Reveal Calendar" सेक्शन के तहत 6 स्मार्टफोन कंपनियों के लॉन्च देखने को मिलेंगे। Realme Narzo 50 सीरीज़ को 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, Oppo भी अपना नया फोन 27 सितंबर को लॉन्च करेगी। Samsung का आगामी स्मार्टफोन 28 सितंबर को लॉन्च होगा और Poco व Vivo भी अपने नए फोन 30 सितंबर को लॉन्च करेंगी। Motorola 1 अक्टूबर को अपना नया फोन लॉन्च करेगी।
Advertisement

रियलमी नार्ज़ो 50 सीरीज़ 24 सितंबर को लॉन्च होगी। यह इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा, जिसका लाइवस्ट्रीम वर्चुअली किया जाएगा। रियलमी नार्ज़ो 50 सीरीज़ में Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro शामिल होंगे। इसके अलावा, कंपनी Realme Band 2 और Smart TV Neo 32 इंच भी लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy M52 5G फोन 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट में सैमसंग फोन लॉन्च को टीज़ किया गया है। लेकिन एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन Amazon पर लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में हो सकता है कि फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर टीज़ सैमसंग फोन कोई और ही मॉडल हो। Samsung ने ट्वीट कर कंफर्म किया है कि गैलेक्सी एम52 5जी फोन 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
Advertisement

खबरों की मानें, तो Oppo A55 इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है। वहीं फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के बैनर पर ओप्पो स्मार्टफोन लॉन्च को टीज़ किया गया है। फ्लिपकार्ट साइट के मुताबिक, ओप्पो 27 सितंबर को नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, हालांकि कंपनी ने मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह ओप्पो ए55हो सकता है।
Advertisement

Motorola और Poco स्मार्टफोन से जुड़ी फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.