Motorola One Zoom में कितना दम? पहली नज़र में...

Motorola One Zoom First Impressions in Hindi: मोटोरोला वन ज़ूम जैसा कि इसके नाम से समझ आ रहा है यह फोन ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा से लैस है, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

Motorola One Zoom में कितना दम? पहली नज़र में...

Motorola One Zoom First Impressions: मोटोरोला वन ज़ूम में कितना दम? पहली नज़र में...

ख़ास बातें
  • Motorola One Zoom Camera 25 मेगापिक्सल का सेल्फी फ्रंट कैमरा है इसमें
  • Motorola One Zoom में है Qualcomm Snapdragon 675 SoC
  • 10x हाइब्रिड ज़ूम के साथ आता है मोटोरोला वन ज़ूम
विज्ञापन
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola की ई और जी सीरीज़ महत्वपूर्ण प्राइस सेगमेंट को टारगेट करती है और यह ऑल-राउंडर है। वहीं, दूसरी ओर मोटोरोला की Motorola One सीरीज़ में कई स्मार्टफोन हैं जो प्रमुख सिग्नेचर फीचर से लैस हैं। मोटोरोला वन सीरीज़ के अंतर्गत हाल ही में Motorola One Zoom स्मार्टफोन को उतारा गया है, जैसा कि इसके नाम से समझ आ रहा है यह फोन ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा से लैस है, हमने फोन के साथ कुछ समय बिताया है तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

स्मार्टफोन में अब कई कैमरे दिए जाना तो आम बात हो गई है लेकिन ऑप्टिकल ज़ूम सामान्य या आसान से नहीं दिया जाता है। इस फीचर की मदद से दूरी पर खड़े ऑब्जेक्ट की भी तस्वीर बिना शार्पनेस या डिटेल को गंवाए भी कैप्चर की जा सकती है। 3X ऑप्टिकल जूम (और 10X हाइब्रिड जूम) क्षमता के अलावा, मोटो वन ज़ूम में वाइड-एंगल कैमरा और डेप्थ सेंसर भी शामिल है।

यह फोन क्रिएटिव फोटोग्राफर को ज्यादा फ्रीडम प्रदान करता है और यदि इसकी कीमत सही है तो यह एक आकर्षक विकल्प हो सकता है। मोटोरोला वन ज़ूम में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, यह बेहतर तस्वीर के लिए पिक्सल-बाइनिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है, खासतौर से लो-लाइट में।  
 
motorola

4K वीडियो के लिए OIS भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola One Zoom में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। यह भी पिक्सल-बाइनिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है। फोन में एआई नाइट विज़न, स्माइल डिटेक्शन, फ्रेम कंपोजिशन और कलर ऑप्टिमाइजेशन फंक्शन जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए गए हैं।

चार रियर कैमरों के अलावा, मोटोरोला वन ज़ूम में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड स्क्रीन, Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और फोन में जान फूंकने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Motorola One Zoom स्मार्टफोन 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।  

मोटोरोला का वादा है कि यह लेटेस्ट फोन दो दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आता है। मोटोरोला वन ज़ूम की बॉडी 6000-सीरीज़ एल्यूमीनियम से बनी है और फोन के पिछले हिस्से पर ब्रश-टेक्स्चर के साथ सेटिन-ग्लास टेक्स्चर भी है। Motorola One Zoom के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, ब्रॉन्ज, कॉस्मिक पर्पल और इलेक्ट्रिक ग्रे।
 
lnd5l9ho

Motorola One Zoom Camera: मोटोरोला वन ज़ूम में हैं चार रियर कैमरे

डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी पनाडा किंग ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। फोन के पिछले हिस्से में 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। मोटोरोला वन ज़ूम के पिछले हिस्से में मोटोरोला लोगो है जो नोटिफिकेशन एलईडी जैसा काम करता है। Motorola One Zoom को IFA 2019 ट्रेड शो में लॉन्च किया गया है।

हमने फोन के साथ समय बिताया और हमने पाया कि परफॉर्मेंस तेज थी और हमें फोन इस्तेमाल करते वक्त किसी तरह की कोई शिकायत नहीं हुई। जैसे ही हमें फोन के साथ अधिक समय मिलेगा हम स्क्रीन क्वालिटी, बैटरी लाइफ, परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी के बारे में आपको विस्तार से जानकारी मुहैया कराएंगे। मोटोरोला वन ज़ूम को अच्छे से बनाया गया है और यह मजबूत है, लेकिन डिजाइन के मामले में यह बिल्कुल भी नए मॉडल जैसा नहीं लगता है।

फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप-नॉच है और इसके अलावा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 प्रतिशत है। मोटोरोला वन ज़ूम की शुरुआती कीमत 429 यूरो (लगभग 34,000 रुपये) है। इसका मतलब कि जब भी यह फोन भारत में लॉन्च होगा यह OnePlus 7, Asus 6Z, Redmi K20 Pro समेत अन्य पावरफुल मॉडल से मुकाबला करेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »