Motorola One Vision स्मार्टफोन लॉन्च के बेहद करीब!

Motorola One Vision के बारे में जानकारी सामने आई है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी बहुत पहले से उपलब्ध रही है, लेकिन Google ने जाने-अनजाने में इस हैंडसेट की मौज़ूदगी की पुष्टि कर दी है।

Motorola One Vision स्मार्टफोन लॉन्च के बेहद करीब!
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन विज़न का कोडनेम "Robusta2" है
  • Motorola One Vision आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा
  • 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे से लैस होगा Motorola One Vision
विज्ञापन
Motorola One Vision के बारे में जानकारी सामने आई है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी बहुत पहले से उपलब्ध रही है, लेकिन Google ने जाने-अनजाने में इस हैंडसेट की मौज़ूदगी की पुष्टि कर दी है। Motorola One Vision को उन डिवाइस की सूची का हिस्सा बनाया गया है जो Google के ARCore को सपोर्ट करते हैं। लिस्टिंग से इस फोन को उम्मीद से पहले लॉन्च किए जाने का इशारा मिला है। चर्चा है कि हैंडसेट एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। Motorola One और Motorola One Power की तरह Motorola One Vision भी गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। यानी इस हैंडसेट को नियमित तौर पर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है।

गूगल के डेवलपर्स पोर्टल पर एआरकोर सपोर्ट करने वाले डिवाइस की सूची में मोटोरोला वन विज़न का भी नाम है। लेकिन इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं है।
 
motorola
 

Motorola One Vision स्पेसिफिकेशन (कथित)

अभी तक मोटोरोला के इस फोन के स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं हुए हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट से Motorola One Vision के बारे में बहुत कुछ पता चला है। फोन में सैमसंग के एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम होंगे। फोन को चीनी मार्केट में Motorola P40 के नाम से लाया जाएगा, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ।

मोटोरोला वन विज़न का कोडनेम "Robusta2" है। इसमें 21:9 डिस्प्ले है जो फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। मोटोरोला वन विज़न के एक लीक हुए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से होल पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप का पता चला था।

खबर है कि Motorola One Vision आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। यह फोन भी गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। इसके कई वेरिएंट होंगे- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »