Motorola One के स्पेसिफिकेशन लीक

2 अगस्त को शिकागो में होने वाले एक इवेंट में Motorola अपने Motorola One, Motorola One Power और Moto Z3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

Motorola One के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस होगा
  • यह Motorola One Power का कमज़ोर वेरिएंट होगा
  • 2 अगस्त को लॉन्च हो सकता है मोटोरोला वन
विज्ञापन
2 अगस्त को शिकागो में होने वाले एक इवेंट में Motorola अपने Motorola One, Motorola One Power और Moto Z3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। अब तक Motorola One के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। देखा जाए तो यह Motorola One Power का कमज़ोर वेरिएंट होगा। अब एक बार फिर मोटोरोला वन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। पता चला है कि हैंडसेट में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 6 जीबी तक रैम और वर्टिकल डुअल रियर कैमरे सेटअप होगा।

अब Motorola One Power के बाद मोटोरोला वन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह फोन ग्लास बैक डिज़ाइन के साथ आएगा। ध्यान रहे कि मोटोरोला वन पावर मेटल बैक पैनल के साथ आ सकता है। आइए एक नज़र डालते हैं मोटोरोला वन के कथित स्पेसिफिकेशन पर...
 

Motorola One स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस होगा। इसमें 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) टीएफटी पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल होगा जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ और 1.8 गीगाहर्ट्ज़ के बीच होगी। फोन में 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज होगी। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola One में पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा होंगे। फोन का डाइमेंशन 155.8x75.9x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम। मोटोरोला वन की बैटरी 2,820 एमएएच की है।

Motorola One के व्हाइट कलर वेरिएंट की वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों से ग्लास बैक और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप की पुष्टि हुई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola One, Motorola One Power, Moto Z3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »