Motorola One Power को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू

Motorola One Power Android Pie Update: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने मोटोरोला वन पावर स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट जारी कर दिया है।

Motorola One Power को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू

Motorola One Power को Android 9.0 Pie अपडेट मिलना शुरू

ख़ास बातें
  • ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिलेगा अपडेट
  • नए यूआई और इंप्रूव बैटरी लाइफ के साथ आएगा एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है Motorola One Power
विज्ञापन
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने Motorola One Power स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट जारी कर दिया है। मोटोरोला वन पावर के भारतीय यूजर के लिए ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए Android 9.0 Pie अपडेट जारी किया गया है। याद करा दें कि Motorola One Power को इस साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से मोटोरोला ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता था। ज्ञात रहे कि Motorola One Power स्मार्टफोन Google एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, इसका मतलब इसे समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता रहेगा।

कुछ महीनों पहले मोटोरोला वन पावर के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई बीटा अपडेट को जारी किया गया था। कंपनी पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी थी कि Motorola One Power स्मार्टफोन को इस साल के अंत तक तक जारी किया जा सकता है। लेकिन अब अंतत: कंपनी ने आधिकारिक तौर पर मोटोरोला वन पावर को मिले नए अपडेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने कहा कि एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ यूजर को इंप्रूव बैटरी लाइफ मिलेगी। साथ ही नए यूजर इंटरफेस के साथ रीडिजाइन क्विक सेटिंग्स और नई स्प्लिट स्क्रीन मिलेगी।
 
motorola

इसी के साथ नया एंड्रॉयड अपडेट जेस्चर नेविगेशन, इंप्रूव डू नॉट डिस्टर्ब मोड समेत कई अन्य फीचर्स के साथ आएगा। केवल Motorola One Power को ही नहीं बल्कि हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Moto X4 यूजर को भी एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट मिलने लगा है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द Moto Z3 और Moto Z3 Play स्मार्टफोन के लिए भी एंड्रॉयड पाई अपडेट को रोल आउट करेगी।
 

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है। मोटोरोला वन पावर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है लेकिन कंपनी ने वादा किया है कि वह अपने इस हैंडसेट को एंड्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर अपडेट देगी।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  4. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  5. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  6. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  8. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  9. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »