Motorola One Power के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

मोटो ब्रांड का अगला स्मार्टफोन 4,850 एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस होगा। इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 6 जीबी तक रैम दिए जाएंगे।

Motorola One Power के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

Motorola One Power की कथित तस्वीर

ख़ास बातें
  • Motorola One Power एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • शिकागो शहर में 2 अगस्त को लॉन्च होगा मोटोरोला वन पावर
  • Motorola One और Moto Z3 भी साथ में हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
Motorola One Power या Moto One Power, लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड का अगला स्मार्टफोन होगा। इस फोन को शिकागो शहर में 2 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Motorola One और Moto Z3 को भी इसी इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। मोटोरोला वन पावर को लॉन्च किए जाने के पहले से इस बारे में नई जानकारियां सामने आईं हैं। लीक के मुताबिक, मोटो ब्रांड का अगला स्मार्टफोन 4,850 एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस होगा। इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 6 जीबी तक रैम दिए जाएंगे।

दरअसल, Motorola One Power को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। टीना लिस्टिंग में हैंडसेट के कलर वेरिएंट का ज़िक्र है। यह ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर और व्हाइट रंग में आएगा। आइए लीक हुए स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना की लिस्टिंग के मुताबिक, Motorola One Power एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा वो भी 1080x2246 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। लिस्टिंग से हैंडसेट में डिस्प्ले नॉच होने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, पहले ही लीक हुए रेंडर इस फीचर की पुष्टि करते हैं। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, संभवतः स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर। यह 3 जीबी/ 4  जीबी/ 6 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होने की उम्मीद है।

TENAA लिस्टिंग से इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात सामने आई है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर वीडियो या सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल या 12 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और यूएसबी शामिल हैं। सेंसर की बात करें तो फोन एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह 4,850 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। बैटरी मोटोरोला के टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 155.8x75.9x9.98 मिलीमीटर और वज़न 170 ग्राम होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola One Power, Moto One Power
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »