Motorola One Macro आज होगा भारत में लॉन्च

Motorola One Macro 4,000 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे और 6 जीबी रैम के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2019 10:58 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरे वाला फोन हो सकता है Motorola One Macro
  • मोटोरोला वन मैक्रो की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर
  • हाल के दिनों में यह मोटोरोला वन सीरीज का तीसरा फोन होगा
Motorola बुधवार को भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Motorola One Macro लॉन्च कर सकती है। लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने अभी तक फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन टीज़र्स में हैंडसेट के मैक्रो कैमरे की क्षमता को दर्शाया गया है। इसके आधार पर ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी मोटोरोला वन मैक्रो को लॉन्च करेगी। नाम से साफ है कि फोन कंपनी की वन सीरीज़ का हिस्सा होगा। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोटोरोला वन मैक्रो 4,000 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे और 6 जीबी रैम के साथ आ सकता है।
Advertisement

कंपनी नए फोन को लॉन्च करने के लिए कोई इवेंट नहीं आयोजित कर रही है। यानी Motorola सीधे स्मार्टफोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर देगी। इस फोन के लॉन्च का टीज़र फ्लिपकार्ट पर ज़ारी किया गया है जो इस फोन की उपलब्धि की ओर इशारा है। फिलहाल, इस फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

मोटोरोला वन मैक्रो को सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जा रहा है। बीते महीने साउदी अरब की वेबसाइट पर लिस्टिंग से इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं।
Advertisement
 

Motorola One Macro specifications (expected)

पता चला था कि मोटोरोला वन मैक्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4000 एमएएच बैटरी और 6.2 इंच की स्क्रीन होगी। यह फोन तीन रियर कैमरे से लैस होगा। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स होंगे। 2 मेगापिक्सल सेंसर्स में एक मैक्रो लेंस के साथ आएगा। खबर है कि यह हैंडसेट 8 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आ सकता है।

रिटेल साइट की लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एंड्रॉयड 9 पाई होगा। इसके अलावा Motorola One Macro में डुअल-सिम सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Useful software features
  • Decent performance
  • Bad
  • HD resolution display
  • Sub-par camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.