Motorola One Macro की बिक्री भारत में शुरू, जानें ऑफर्स

Motorola One Macro Sale: मोटोरोला वन मैक्रो सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हैंडसेट की बिक्री Flipkart पर हो रही है, जानें ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2019 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Macro में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है
  • मोटोरोला वन मैक्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है
  • Motorola One Macro की बिक्री Flipkart पर शुरू

Motorola One Macro Sale: मोटोरोला वन मैक्रो की बिक्री भारत में शुरू

Motorola One Macro Sale: मोटोरोला वन मैक्रो सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Motorola ब्रांड का यह लेटेस्ट हैंडसेट Flipkart पर बेचा जा रहा है, बता दें कि Motorola One Macro का केवल एक ही कलर वेरिएंट हैं, स्पेस ब्लू। मोटोरोला वन मैक्रो के बारे में वाटर रेपलेंट डिज़ाइन होने का दावा किया गया है। इस फोन में दिए गए तीन रियर कैमरों को लेज़र ऑटोफोकस मॉड्यूल से मदद मिलेगी। मोटोरोला वन मैक्रो स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई सॉफ्टवेयर का हिस्सा है, ऐसे मं फोन को एक प्रमुख ओएस अपग्रेड और दो सालों तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहने की गारंटी है।
 

Motorola One Macro price in India, ऑफर्स

मोटोरोला वन मैक्रो का एक मात्र वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसका दाम 9,999 रुपये है। फोन सिर्फ स्पेस ब्लू कलर रंग में मिलेगा। Flipkart पर Motorola One Macro की सेल शुरू हो चुकी है। लॉन्च ऑफर्स के तहत, मोटोरोला वन मैक्रो खरीदने वाले ग्राहकों को 2,200 रुपये जियो कैशबैक और 125 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।


अन्य सेल ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों की सुविधा के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत कैशबैक, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement
 

Motorola One Macro specifications

डुअल-सिम मोटोरोला वन मैक्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। इसमें स्टॉक इंटरफेस दिया गया है। फोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले (19:9 आस्पेक्ट रेशियो) है। पिक्सल डेनसिटी 270 पिक्सल प्रति इंच है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-जी72 जीपीयू दिया गया है। Motorola One Macro में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसमें तेज़ फोकस करने के लिए अलग लेज़र ऑटोफोकस मॉड्यूल है। मोटोरोला वन मैक्रो में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

मोटोरोला वन मैक्रो का रियर कैमरा 8x डिजिटल ज़ूम, हाइ रेज़ ज़ूम, लाइव फिल्टर, शॉट ऑप्टिमाइज़ेशन, ऑटो स्माइल कैपचर और सिनेमाग्राफ जैसे फीचर से लैस है। यूज़र्स इस फोन से 120 एफपीएस की स्पीड से 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे में ऑटो एचडीआर, टाइमर, फेस ब्यूटी, ऑटो स्माइल कैपचर, पोर्ट्रेट मोड और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर दिए गए हैं।

मोटोरोला वन मैक्रो में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, गैलिलियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फाइल ट्रांसफर के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। मोटोरोला वन मैक्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है और इसे 10 वॉट के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। फोन का डाइमेंशन 157.6x75.41x8.99 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Useful software features
  • Decent performance
  • Bad
  • HD resolution display
  • Sub-par camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.