Motorola One Fusion+ भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीज़र्स से हुई पुष्टि

Motorola One Fusion+ की यूरोप में कीमत 299 यूरो (लगभग 25,400 रुपये) है। यह कीमत 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के लिए रखी गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 जून 2020 15:36 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ पॉप-अप सेल्फी कैमरा से है लैस
  • यूरोप में 299 यूरो (लगभग 25,400 रुपये) में हो चुका है लॉन्च
  • Snapdragon 730 चिपसेट और 5,000 एमएएच बैटरी है इसकी खासियत

Motorola One Fusion+ की यूरोप में कीमत 299 यूरो (लगभग 25,400 रुपये) है

Motorola One Fusion+ के भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने देश में एक नई 'वन सीरीज़' डिवाइस के लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है और टीज़र को देखते हुए यह काफी हद तक साफ हो जाता है कि कंपनी मोटोरोला वन फ्यूज़न+ लॉन्च करने जा रही है। यूरोप में इस हफ्ते की शुरुआत में फोन को लॉन्च किया गया था और कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने के लिए ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहती है। टीज़ किए गए डिवाइस में ऊपरी बायीं ओर एक पॉप-अप कैमरा दिखाया गया है और बता दें कि Motorola One Fusion+ में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा आता है।

मोटोरोला इंडिया ने नए 'वन सीरीज़' फोन के आगमन पर संकेत देने वाले कुछ ट्वीट्स जारी किए हैं। पहले ट्वीट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ एक स्मार्टफोन की रूपरेखा दिखाई गई है और यह फोन के टॉप में बायीं ओर स्थित है। Motorola One Fusion+ में भी समान पॉप-अप कैमरा दिया गया है। हालांकि मोटोरोला का एक अन्य डिवाइस भी है, जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा आता है। इस डिवाइस का नाम Motorola One Hyper है, लेकिन इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन के ऊपरी दायीं ओर सेट है। मोटोरोला वन हाइपर का पिछले साल दिसंबर में अमेरिका, लैटिन अमेरिका और कुछ यूरोपीय बाजारों में पेश किया गया था। इस मॉडल को भारत में अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है।
Advertisement

हालांकि, टीज़र को देखते हुए, यह अंदाज़ा है कि मोटोरोला वन फ्यूजन+ को पहले लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला इंडिया ट्विटर हैंडल ने एक और नया टीज़र जारी किया है जो डिवाइस का नाम नहीं बताता है, लेकिन अंतिम शॉट 'परफॉर्मेंस, पावर और एंटरटेनमेंट' की ओर संकेत करता है। एक सटीक लॉन्च की तारीख अभी तक अज्ञात है, लेकिन मोटोरोला को जल्द ही और अधिक जानकारी का खुलासा करना चाहिए।

याद दिला दें कि Motorola One Fusion+ की यूरोप में कीमत 299 यूरो (लगभग 25,400 रुपये) है। यह कीमत 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के लिए रखी गई है। इसे भारत में भी इसी प्राइस रेंज में लॉन्च किया जाना चाहिए। फोन को दो कलर ऑप्शन- ट्विलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • Bad
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.