• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola लाने वाली है 5,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन से मिली जानकारी

Motorola लाने वाली है 5,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन से मिली जानकारी

Motorola का नया फोन FCC में 5,000 एमएएच बैटरी के साथ देखा गया है। इस फोन का मॉडल नंबर XT2055-2 होगा। कंपनी इसके अलावा फ्लैगशिप Motorola Edge+ पर भी काम कर रही है।

Motorola लाने वाली है 5,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन से मिली जानकारी

Motorola जल्द ही Moto G8 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • Motorola के नए फोन का कोडनेम Blackjack बताया जा रहा है
  • इस फोन में 6.6-इंच साइज की डिस्प्ले हो सकती है
  • मोटोरोला जल्द ही मार्केट में मोटो जी8 और जी8 पावर भी लॉन्च कर सकती है
विज्ञापन
Motorola एक नए फोन पर काम कर रहा है। खबरों की माने तो यह फोन 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। नया मोटोरोला फोन मॉडल नंबर XT2055-2 के साथ आएगा और इसका कोडनेम “Blackjack” बताया जा रहा है। यूएस की सर्टिफिकेशन साइट फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (FCC) में देखे गए इस फोन का डिस्प्ले साइज और इसकी डायमेंशन की जानकारी भी मिली है।

नए Motorola फोन के अलावा आजकल मोटोरोला अपने एक फ्लैगशिप फोन Motorola Edge+ के लिए भी सुर्खियों में है। इसके साथ ही कंपनी Moto G8 सीरीज के फोन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

FCC डेटाबेस में नया मोटोरोला फोन मॉडल नंबर XT2055-2 के साथ लिस्ट  किया गया है। तिरछे में यह फोन 175 एमएम है और इसकी ऊंचाई 165 एमएम है। फोन की चौड़ाई 76 एमएम है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन में 6.6-इंच की डिस्प्ले होगी। इस लिस्टिंग में 5,000 एमएएच बैटरी होगी और यह फोन सिंगल-बैंड वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ एलई और एफएम रेडियो कनेक्टिविटी के विकल्प होंगे।

इन सभी फीचर्स से यह पता चलता है कि मोटोरोला फोन प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन नहीं होगा। ऐसा हो सकता है कि कंपनी इस फोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च करें। एक टेक्नोलॉजी ब्लॉग Nashville Chatter का कहना है कि नए मोटोराला फोन का कोडनेम Blackjack है और यह नया फोन XT2055 मॉडल नंबर के साथ आएगा। कंपनी इस सीरीज में XT2055-1 और XT2055-3 मॉडल नंबर को भी लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »