50MP कैमरा, 68W चार्जिंग के साथ Motorola Moto S50 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto S50 लॉन्च कर दिया है।

50MP कैमरा, 68W चार्जिंग के साथ Motorola Moto S50 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Motorola

Moto S50 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Motorola ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto S50 लॉन्च कर दिया है।
  • Moto S50 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 26,032 रुपये) है।
  • Moto S50 में 6.36 इंच की LTPO डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन है।
विज्ञापन
Motorola ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto S50 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 6.36 इंच की डिस्प्ले के साथ Dimensity 7 सीरीज प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Moto S50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत के बारे में बता रहे हैं।


Moto S50 Price


कीमत की बात की जाए तो Moto S50 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 26,032 रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन (लगभग 29,391 रुपये) है। यह स्मार्टफोन पर्सिमोन ऑरेंज, फ्लोरा ब्लू और लैटे जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 


Moto S50 Specifications


Moto S50 में 6.36 इंच की LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले 3000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। डिस्प्ले के लिए गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में एलपीडीडीआर4एक्स रैम और यूएफएस 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,310mAh की बैटरी से लैस है। इसके अलावा यह फोन 15W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ 13 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल गैलेक्सीकोर GC13A2 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल सैमसंग S5K3K1 टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड हैलो यूआई के साथ प्रीलोडेड आता है। अन्य फीचर्स में एनएफसी सपोर्ट और आईपी68 रेटिंग शामिल है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 154.1 मिमी, चौड़ाई 71.2 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 170 ग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »