मोटोरोला मोटो एम के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें आईं सामने

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 अगस्त 2016 17:07 IST
ऐसा लगता है कि मोटोरोला अपनी नई मोटो एम सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रही है। दरअसल, चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर एक्सटी1662 मॉडल नंबर वाले एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन की तस्वीरें भी मौजूद हैं और उसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के पिछले हिस्से में मौजूद रहने का दावा किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि इस महीने की शुरुआत में एक्सटी1663 मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को जीएफएक्सबेंच साइट पर लिस्ट किया था। माना जा रहा है कि यह मोटो एम डिवाइस है। बेंचमार्क के नतीजों से पता चला कि स्मार्टफोन में 4.6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 1.9 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर चिपसेट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम है।
Advertisement

हालांकि, ताज़ा टीना लिस्टिंग में एक्सटी1662 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का डिस्प्ले मौजूद रहने की जानकारी सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मोटो एम प्लस वेरिएंट है। हालांकि, इस दावे को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। लिस्टिंग से 3000 एमएएच की बैटरी, 4जी एलटीई सपोर्ट और  151x75x8 मिलीमीटर डाइमेंशन होने के बारे में पता चला है।

टीना लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी प्लेफुलड्रॉयड द्वारा दी गई थी। लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीरों में स्मार्टफोन का हर हिस्सा नज़र आ रहा है। स्मार्टफोन का गोल्ड कलर वेरिएंट दिखाया गया है। मोटो एम में फिजिकल फ्रंट बटन नहीं है और फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से में नज़र आ रहा है।  वॉल्यूम और पावर बटन मोटो एम के दायीं किनारे पर मौजूद हैं।
Advertisement

एक अलग रिपोर्ट में फिंगरप्रिंट सेंसर के मोटो एम के पिछले हिस्से में मौजूद रहने की बात कही गई है। गौर करने वाली बात है कि इस साल लॉन्च किए गए मोटो जी4 और मोटो ज़ेड में सेंसर फ्रंट पैनल पर ही मौजूद हैं।
Advertisement

मोटो एम सीरीज के हैंडसेट मोटो ज़ेड और मोटो जी लाइन-अप के बीच के फोन होंगे। कीमत भी उसी आधार पर निर्धारित होगी। इस स्मार्टफोन को साल के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.