50MP कैमरा, पंच होल डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Moto G31

रेंडर से पता चलता है कि फोन के सेंटर में पंच-होल डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट होगा। फोन के राइट साइड में पावर बटन, वॉल्‍यूम रॉकर और डेडिकेटेड गूगल असिस्‍टेंट का बटन है।

50MP कैमरा, पंच होल डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Moto G31

फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले, टॉप साइड में 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • यह बजट स्मार्टफोन दो कलर ऑप्‍शन में लॉन्च हो सकता है
  • यह मोटो G30 का सक्‍सेसर हो सकता है, जिसे इस साल लॉन्‍च किया गया था
  • रेंडर में Moto G31 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है
विज्ञापन
Motorola अपने नए स्‍मार्टफोन Moto G31 को जल्‍द लॉन्‍च कर सकता है। इस स्‍मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन लीक हुई हैं। फोन के बारे में सबसे पहले सितंबर में खबरें आई थीं। अब लीक हुए रेंडर के मुताबिक, फोन में पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। एक रिपोर्ट में दावा है कि यह बजट स्मार्टफोन दो कलर ऑप्‍शन में लॉन्च हो सकता है और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। बीते महीने एक टिप्‍सटर की ओर से शेयर किए गए स्‍पेसिफि‍केशन के हिसाब से यह फोन, मोटो G30 का सक्‍सेसर हो सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्‍च किया गया था। इस हैंडसेट को ताइवान में नैशनल कम्युनिकेशंस कमिशन (एनसीसी) की लिस्टिंग पर भी देखा गया है।

91Mobiles ने इंडस्‍ट्री के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि Moto G31 इंडिया में ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्‍शन में डेब्‍यू करेगा। पब्लिकेशन ने रेंडर भी शेयर किए हैं, जो ऐसे ही कलर ऑप्‍शन दिखाते हैं। NCC लिस्टिंग का मानना है कि मोटो इस हैंडसेट को ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्‍शन में लॉन्च कर सकता है। यह भी पता चला है कि Moto G31 का  मॉडल नंबर XT2173-2 है।

डिजाइन की बात करें, तो शेयर किए गए रेंडर से पता चलता है कि फोन के सेंटर में पंच-होल डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट होगा। फोन के राइट साइड में पावर बटन, वॉल्‍यूम रॉकर और डेडिकेटेड गूगल असिस्‍टेंट का बटन है। रेंडर में Moto G31 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है, जिसके मॉड्यूल पर 50MP लिखा है।

टिपस्टर एंथनी की शेयर की गई एक इमेज में भी सिल्‍वर कलर स्‍मार्टफोन दिखता है। इस इमेज में भी फोन के कैमरा मॉड्यूल में  50MP और "क्वाड पिक्सल" टेक्स्ट में लिखा है। बटन्‍स का प्‍लेसमेंट भी वैसा ही है, जैसा 91Mobiles के शेयर किए गए रेंडर्स में दिखता है। इसका मतलब है कि Moto G31, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आ सकता है। एंथनी के अनुसार, फोन में 5000mAh की बैटरी 10W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर भी होंगे। इसकी कीमत $210 (लगभग 15,600 रुपये) हो सकती है।

Moto G31 को नैशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलिकम्‍युनिकेशंस कमिशन (NBTC) और Wi-Fi अलायंस वेबसाइट पर भी देखे जाने की खबरें हैं, जिसके हिसाब से फोन में 5000mAh बैटरी हो सकती है। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले, टॉप साइड में 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।



 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • High-quality AMOLED display
  • IPX2 rated
  • Near-stock Android software
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »