Motorola Moto G (Gen 3) के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, 2GB RAM का दावा

Motorola Moto G (Gen 3) के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, 2GB RAM का दावा
विज्ञापन
स्पेन की ई-कॉमर्स रिटेल पोर्टल पर लिस्टिंग के कुछ दिनों बाद ही थर्ड जेनरेशन मोटो जी Moto G (Gen 3) को स्वीटजरलैंड के एक रिटेलर द्वारा लिस्ट किया गया है। गौर करने वाली बात है कि इस डिवाइस के लॉन्च के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई। नई लिस्टिंग से हैंडसेट की कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को लेकर कई खुलासे हुए हैं।

Digitec की लिस्टिंग (अब लाइव नहीं है) के मुताबिक, थर्ड जेनरेशन मोटो जी की कीमत CHF 235 (करीब 15,500 रुपये) है। Giga.de ने ऑनलाइन रिटेलर की लिस्टिंग के आधार पर दावा किया है कि Moto G (Gen 3) में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 441ppi है। हैंडसेट में 2GB का रैम (RAM) और 1.7GHz quad-core प्रोसेसर होगा। डिवाइस में एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop), 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (128GB तक), माइक्रो-सिम सपोर्ट और 2070mAh की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 141.5x70.7x11mm होगा और वजन 149 ग्राम। अफसोस की बात है कि हैंडसेट के कैमरे के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

रिटेलर ने Moto G (Gen 3) की तस्वीरों को भी लिस्ट किया, जो पुरानी रिपोर्ट से मेल खाती हैं। मोटोरोला मोटो जी थर्ड जेनरेशन (Motorola Moto G Gen 3) का फ्रंट लुक बहुद हद तक सेकेंड जेनरेशन मोटो जी के जैसा ही है। एक अहम अंतर बैकपैनल में साफ नजर आता है। Moto G (Gen 3) के रियर कैमरे के साथ LG ब्रांड की तरह स्ट्रिप का इस्तेमाल किया गया है।

लीक तस्वीर के मुताबिक, सिल्वर कलर के इस वर्टिकल स्ट्रिप के एक छोर पर रियर कैमरा है और दूसरे पर Motorola का लोगो। इस स्ट्रिप में डुअल एलईडी फ्लैश भी साफ नजर आ रहा है। फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जो जानकारी सामने आई है, वो पुरानी रिपोर्ट से काफी मेल खाती हैं। वैसे कुछ अंतर भी हैं। पुरानी रिपोर्ट में Moto G (Gen 3) में 2470mAh की बैटरी के साथ और 4G LTE कनेक्टिविटी का दावा किया गया था। इसके अलावा हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होने की बात भी कही गई थी।

हाल ही में एक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि Motorola Moto G (Gen 3) में 2GB का RAM होगा और इसे IPX7 सर्टिफिकेशन मिला है। यानी यह हैंडसेट वाटरप्रूफ है। ये बातें नई लिस्टिंग से भी सामने आई है। एक पुरानी रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि Moto G (Gen 3) के दो वेरिएंट लॉन्च होंगे। एक वेरिएंट 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 1GB RAM वाला होगा और दूसरा 16GB स्टोरेज के साथ 2GB RAM वाला।

गौर करें कि कंपनी द्वारा भारत में भेजे गए इनवाइट में लिखा है, "एक अच्छा दोस्त आपको बारिश में छाता ऑफर करेगा। बेस्ट फ्रेंड आपके साथ हमेशा ही बारिश में नाचने को तैयार रहेगा।'' इनवाइट की भाषा भी इसी ओर इशारा कर रही है कि Moto G (Gen 3) वाटरप्रूफ डिवाइस है। IPX7 सर्टिफिकेशन इन कयासों पर मुहर लगाने का काम कर रहा है।

Motorola ने पिछले हफ्ते 28 जुलाई के इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किया था, इसके बाद से ही नए Moto G (Gen 3) और Moto X (Gen 3) स्मार्टफोन को इसी तारीख पर लॉन्च किए जाने को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया। कंपनी नई दिल्ली के अलावा लंदन, न्यूयॉर्क और साउ पाउलो के इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेज रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »