ऐसा दिखेगा Motorola Moto G (Gen 3) स्मार्टफोन, तस्वीरें हुुईं लीक

ऐसा दिखेगा Motorola Moto G (Gen 3) स्मार्टफोन, तस्वीरें हुुईं लीक
विज्ञापन
मोटोरोला (Motorola) के थर्ड जेनरेशन मोटो जी (Moto G) स्मार्टफोन की कुछ और तस्वीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों से हैंडसेट के डिजाइन के बारे में कुछ और जानकारियां सामने आईं हैं। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को साल के अंत तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।

नई तस्वीरें Nowhereelse.fr द्वारा जारी की गई हैं और यह Moto G (Gen 3) की पहले लीक हुई तस्वीरों से काफी मेल खाती हैं। फोटो में हैंडसेट के व्हाइट कलर वर्जन को देखा जा सकता है।

मोटोरोला मोटो जी थर्ड जेनरेशन (Motorola Moto G Gen 3) का फ्रंट लुक बहुद हद तक सेकेंड जेनरेशन मोटो जी के जैसा ही है। एक अहम अंतर बैकपैनल में साफ नजर आता है। संभावना है कि कंपनी Moto G (Gen 3) के रियर कैमरे के साथ LG ब्रांड की तरह स्ट्रिप का इस्तेमाल करे।

लीक तस्वीर के मुताबिक, सिल्वर कलर के इस वर्टिकल स्ट्रिप के एक छोर पर रियर कैमरा है और दूसरे पर Motorola का लोगो। इस स्ट्रिप में डुअल एलईडी फ्लैश भी साफ नजर आ रहा है। नई तस्वीरें, यूट्यूब पर हैंड्स-ऑन वीडियो में दिखाए गए स्मार्टफोन से भी काफी मेल खाती हैं।

motorola moto gen 3 rear leak nowherelese

शुरुआती लीक की जानकारियों को सही मानें, तो Moto G (Gen 3) स्मार्टफोन 5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर और 1GB का रैम (RAM) होगा। इसके अलावा इनबिल्ट स्टोरेज 8GB की होगी और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद रहेगा। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 (Android 5.1.1) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि थर्ड जेनरेशन Motorola Moto G में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। कुछ रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया है कि यह हैंडसेट 4G LTE सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, संभावना ऐसी भी है कि पिछले जेनरेशन के हैंडसेट की तरह कंपनी द्वारा अलग 4G वेरिएंट लॉन्च किया जाए।

गौरतलब है कि Motorola India ने पिछले हफ्ते सेकेंड जेनरेशन Moto G की कीमत में कटौती की थी। यह स्मार्टफोन अब मार्केट में 9,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च प्राइस 12,999 रुपये थी। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किए जाने के बाद सेकेंड जेनरेशन Moto G के दाम में यह पहली आधिकारिक कटौती थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  4. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  5. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  6. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  7. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  9. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »