• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto E6i बजट स्मार्टफोन HD+ डिस्प्ले व ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Moto E6i बजट स्मार्टफोन HD+ डिस्प्ले व ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

आपको बता दें, मोटो ई6आई से पहले कंपनी भारत में Moto E6s स्मार्टफोन को पेश कर चुकी है, जिसकी 7,999 रुपये में पेश किया गया था। ब्राज़ील में लॉन्च हुआ लेटेस्ट एडिशन भी किफायती कीमत के साथ पेश किया गया है।

Moto E6i बजट स्मार्टफोन HD+ डिस्प्ले व ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

फोन में टाइटैनियम ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन मिलेंगे

ख़ास बातें
  • Moto E6i में दिया गया है 6.1 इंच HD+ डिस्प्ले
  • मोटो ई6आई फोन ब्राज़ील में हुआ है लॉन्च
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Motorola Moto E6i स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा ब्राज़ील में ऑफिशियल कर दिया गया है। यह कंपनी का एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जिसे Moto E6 लाइनअप के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर पेश किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह मोटो ई6आई फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, 3000 एमएएच की बैटरी व ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। आपको बता दें, मोटो ई6आई से पहले कंपनी भारत में Moto E6s स्मार्टफोन को पेश कर चुकी है, जिसकी 7,999 रुपये में पेश किया गया था। ब्राज़ील में लॉन्च हुआ लेटेस्ट एडिशन भी किफायती कीमत के साथ पेश किया गया है।
 

Motorola Moto E6i Price, Availability

Moto E6i स्मार्टफोन में एकमात्र 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज पेश किया गया है, जिसकी कीमत ब्राज़ील में BRL 1,099 (लगभग 15,000 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया Motorola के इस फोन में आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं टाइटैनियम ग्रे और पिंक। मोटो ई6आई को खरीद के लिए ब्राज़ील में उपलब्ध करा दिया दिया गया है। हालांकि, ब्राज़ील से बाहर इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Moto E6i Specifications

मोटो ई6आई स्मार्टफोन Android 10 Go Edition पर काम करता है। इसमें 6.1 इंच HD+ (1600×720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मैक्स विज़न डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल कटआउट मौजूद है। इसके अलावा फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर UNISOC टाइगर SC9863A प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का व सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।    

फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, वाई-फाई 2.4 गीगाहर्ट्ज़ दिया गया है।

फोन का डायमेंशन 155.6x73x8.5mm(HxWxD) और भार 160 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto E6i, Moto E6i Price, Moto E6i Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »