200MP Samsung कैमरा सेंसर के साथ पहला फोन लेकर आएगी Motorola कंपनी!

बता दें, सैमसंग ने अपने 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP1 सेंसर को सितंबर महीने में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Motorola लाएगा पहला Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस फोन
  • कैमरा सेंसर को सितंबर में किया गया था लॉन्च
  • सैमसंग 200 मेगापिक्सल से लैस फोन 2023 में लेकर आ सकती है
Motorola को लेकर कहा जा रहा है कि वह पहली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी होगी, जो कि अपने स्मार्टफोन में Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा लेकर आएगी। यह मॉडल अगले साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, सैमसंग ने अपने 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP1 सेंसर को सितंबर महीने में लॉन्च किया था। इस कैमरा में नई पिक्सल-बाइनिंग टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है, जो कि 200 मेगापिक्सल का मैक्सिमम इमेज रिजॉल्यूशन डिलीवर करने में मदद करती है। Motorola के साथ-साथ Xiaomi कंपनी भी अगले साल 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस स्मार्टफोन लाने की रेस में लगी हुई है। वहीं, दूसरी ओर सैमसंग अपने इन-हाउस 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस फोन साल 2023 में लेकर आएगा।

Ice Universe नामक टिप्सटर ने ट्विटर पर दावा किया है कि Motorola कंपनी पहला 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस फोन लेकर आने वाली है। आपको बता दें, Xiaomi को लेकर भी कहा जा रहा है कि यह कंपनी 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस फोन लेकर आने वाली है, लेकिन यह फोन साल 2022 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, टिप्सटर का दावा है कि Samsung कंपनी 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Motorola और Xiaomi कंपनी के बाद साल 2023 में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

मोटोरोला और अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने फोन लॉन्च को लेकर अपनी योजनाओं की पुष्टि फिलहाल नहीं की है। हालांकि, चीनी टिप्सटर ने ट्विटर के माध्यम से संकेत दिए हैं कि मोटोरोला कंपनी सैमसंग के 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस फोन लेकर आने वाली पहली कंपनी होगी।

आपको बता दें, 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HP1 सेंसर 0.64-micron पिक्सल साइज़ के साथ आता है।
Advertisement

200 मेगापिक्सल कैमरा फोन के अलावा, Motorola को लेकर कहा जा रहा है कि यह Moto Edge X पर काम कर रही है, जो कि 60 मेगापिक्सल OmniVision OV60A 0.61μm सेल्फी कैमरा से लैस होगा। मोटो एज एक्स को लेकर यह भी दावा है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का OmniVision OV50A 1/1.55-inch का प्राइमरी कैमरा बैक में स्थित होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.