Motorola Edge S नए स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 26 जनवरी को होगा लॉन्च

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के जरिए पुष्टि की है कि Motorola Edge S स्मार्टफोन 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Motorola Edge S नए स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 26 जनवरी को होगा लॉन्च

Motorola Edge S के डिज़ाइन पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है

ख़ास बातें
  • Motorola Edge S में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • मोटोरोला एज एस में मौजूद होगा स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ का नया प्रोसेसर
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 कुछ घंटों पहले ही लॉन्च हुआ है
विज्ञापन
Motorola Edge S स्मार्टफोन को चीन में 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। Motorola ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से लॉन्च की पुष्टि की है, इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया है कि यह फोन किस चिपसेट से लैस होगा। मोटोरोला एज एस फोन नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि 7nm processor architecture और 3.2GHz क्लॉक स्पीड पर बिल्ड किया गया है। यह नया हैंडसेट मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन होगा, जो कि नए स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ चिपसेट से लैस होगा। हाल ही में सामने आई लीक में पता चला था कि मोटोरोला एज एस का कोडनेम 'Nio' है।

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के जरिए पुष्टि की है कि Motorola Edge S स्मार्टफोन 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने लॉन्च इवेंट का जो पोस्टर साझा किया है, उसमें स्मार्टफोन के डिज़ाइन का खुलासा नहीं किया गया है।

Motorola ने कंफर्म कर दिया है कि मोटोरोला एज एस स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन होगा, जो कि नए स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ चिपसेट से लैस होगा। फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्टता ज़ारी नहीं की गई है कि इस फोन को चीन से बाहर लॉन्च किया जाएगा भी या नहीं।

आपको बता दें, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर को कुछ घंटो पहले ही पेश किया गया है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का अपग्रेड वर्ज़न है। हालांकि यह फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 888 का टोन-डाउन वर्ज़न है। इस प्रोसेसर को 7nm processor architecture पर बिल्ड किया गया है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.2GHz है। स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर में एड्रेनो 650 जीपीयू, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी 5.2 और यूएसबी टाइप-सी Gen 3.1 का सपोर्ट मौजूद है। यह इमेजिंग के लिए स्पेक्ट्रा 480 आईएसपी भी दिया गया है। मोटोरोला के अलावा OnePlus, Oppo, Xiaomi और iQoo कंपनियां भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस फोन लॉन्च कर सकती हैं।

मोटोरोला एज एस के डिज़ाइन पर फिलहाल पर्दा डला हुआ है और इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। लेकिन नियो कोडनेम के साथ इस फोन के स्पेसिफिकेशन पुरानी लीक्स में सामने आ चुके हैं। जैसे स्मार्टफोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए इसमें डुअल कैमरा होल-पंच कटआउट में स्थित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Edge S, Motorola Edge S Specifications, Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  11. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  12. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  13. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »