Motorola Edge में हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरा, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Motorola Edge+ और Motorola Edge को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन दोनों हैंडसेट से संबंधित जानकारियां लीक होती रहती हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 16 मार्च 2020 18:20 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला एज, Motorola Edge+ का ही बेस वेरिएंट होगा
  • Motorola Edge में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने का है दावा
  • मोटोरोला एज+ में हो सकती है 5,170 एमएएच की बैटरी

Motorola Edge में नहीं होगा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट

Motorola Edge स्मार्टफोन Lenovo की स्वामित्व वाली Motorola कंपनी का अगामी स्मार्टफोन हो सकता है। यह कंपनी के कथित फ्लैगशिप हैंडसेट Motorola Edge+ का बेस वेरिएंट हो सकता है। अब सामने आई रिपोर्ट के अधार पर अंदाजा लग गया है कि फोन में क्या कुछ होने वाला है। हालांकि, कंपनी के अधिकारिक ऐलान का अभी इंतजार है। इस महीने की शुरुआत में मोटोरोला एज+ के कुछ रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हुए थे, जिसमें फोन का कर्व्ड डिस्प्ले होल-पंच डिजाइन के साथ दिखा था। लेटेस्ट रिपोर्ट में भी कुछ ऐसा ही डिजाइन और फीचर्स सामने आए हैं।

XDA Developers द्वारा लेटेस्ट लीक साझा की गई है। लीक के अनुसार, कथित Motorola Edge में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन में यूज़र्स को 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के बीच चुनने का भी विकल्प मिलेगा।

लीक हुई तस्वीर में ऊपर दायीं तरफ एक छोटा-सा होल-पंच दिखा है, बिल्कुल वैसा ही जैसा Motorola Edge+ में देखने को मिला था। रिपोर्ट की मानें तो यहां 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। तस्वीर में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रील फोन के निचले हिस्से में दिख रहा है। सिम कार्ड ट्रे फोन के टॉप पर स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रे में माइक्रोएसडी कार्ड के साथ एक नैनो सिम कार्ड या फिर डुअल नैनो सिम कार्ड लगाया जा सकता है।

रियर कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका कथित प्राइमरी शूटर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से पर इन कैमरों को वर्टिकली स्थित किया गया है। प्रतीत होता है कि रियर पर लेज़र ऑटो-फोकस सेंसर भी है।
Advertisement

इस रिपोर्ट में फोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी मिली है। दावा है कि Motorola के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4,500 एमएएच की बैटरी होगी। वहीं, मोटोरोला एज+ में क्वालकॉम स्नैड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 5,170 एमएएच की बड़ी बैटरी होने की बात कही गई थी। इसके साथ ही यह भी साफ किया गया था कि स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं होगा, हालांकि फोन में 5जी कनेक्टिविटी की उम्मीद की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.