Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Motorola Edge 70 में यह चौथा स्मार्टफोन होगा। इस सीरीज में Motorola Edge 70, Edge 70 Pro और Edge 70 Fusion शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मई 2026 18:13 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है
  • Motorola Edge 70 में यह चौथा स्मार्टफोन होगा

इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM होगा

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Motorola Edge 70 में यह चौथा स्मार्टफोन होगा। इस सीरीज में Motorola Edge 70, Edge 70 Pro और Edge 70 Fusion शामिल हैं। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। Motorola Edge 70 Pro+ को  Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Motorola Edge 70 Pro के समान दिख रहा है। 

इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM होगा।  Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच 1.5K 10-बिट एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले (2,772 x 1,272 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर  MediaTek Dimensity 8500 एक्सट्रीम चिपसेट और Arm Mail-G720 MC8 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइट ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Motorola Edge 70 Pro की 6,500 mAh की बैटरी 90 W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Motorola Edge 70 Fusion+ को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,272 × 2,772 पिक्सल्स) सुपर HD AMOLED डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और Adreno 810 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Camera, Demand, Market, Design, Motorola, Video, WiFi, Sony, Laptop, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.