Motorola Edge 70 Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट

Motorola Edge 70 Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट एक LED फ्लैश के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा के अलावा पेरिस्कोप और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन के लिए ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर के विकल्प हो सकते हैं

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट एक LED फ्लैश के साथ हो सकती है

Photo Credit: Motorola

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Motorola Edge 70 Max में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर मोटोरोला के एक नए स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं है लेकिन इसके URL से यह Motorola Edge 70 Max होने की पुष्टि हुई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Motorola Edge 70 के अलावा Motorola Edge 70 Pro, Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च किया गया है। 

Advertisement

मोटोरोला का दावा है कि आगामी स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े टास्क के लिए NPU का 46 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा। इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के विपरीत,  Motorola Edge 70 Max में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की बायीं साइड पर एक बटन दिया गया है, जो AI टास्क के लिए हो सकता है। Motorola Edge 70 Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट एक LED फ्लैश के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा के अलावा पेरिस्कोप और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। Motorola Edge 70 Max के लिए ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में वारलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिल सकता है। 

भारत में पिछले महीने Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले 144 Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। Motorola Edge 70 Pro+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड+मैक्रो विजन कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.