Motorola Edge 60 fusion, Edge 60 Pro के रेंडर लीक, मिलेगा कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP कैमरा!

फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA सेंसर आ सकता है।

Motorola Edge 60 fusion, Edge 60 Pro के रेंडर लीक, मिलेगा कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP कैमरा!

Photo Credit: winfuture

Motorola की ओर से कथित तौर पर जल्द ही motorola edge 60 सीरीज पेश की जा सकती है

ख़ास बातें
  • फोन में वीगन लैदर फिनश होगी।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA सेंसर होगा।
  • कॉस्ट कटिंग के लिए कंपनी इसमें मेटल फ्रेम को ड्रॉप कर सकती है।
विज्ञापन
Motorola की ओर से कथित तौर पर जल्द ही motorola edge 60 सीरीज पेश की जा सकती है जिसके लिए लीक्स आने शुरू हो गए हैं। इस सीरीज के संभावित मॉडल्स edge 60 fusion और edge 60 pro के रेंडर्स अब लीक हो गए हैं। एक जमर्न वेबसाइट की ओर से इसका खुलासा किया गया है। edge 60 मॉडल के रेंडर देखकर पता चलता है कि फोन में कर्व्ड स्क्रीन होगी। डिस्प्ले में बेजल्स बहुत कम रहने वाले हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे दिखने वाले हैं मोटोरोला के ये अपकमिंग फोन। 

Motorola edge 60 fusion और Motorola edge 60 pro फोन के रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इनमें फोन का फ्रंट डिजाइन साफ देखा जा सकता है। रेंडर्स को winfuture की ओर से लीक किया गया है। इमेज देखकर पता चलता है कि फोन में वीगन लैदर फिनश होगी। दोनों ही मॉडल्स में यह फिनिश देखने को मिलने वाली है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA सेंसर होगा। यह OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 24mm लेंस बताया गया है। 

इसके अलावा फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा भी हो सकता है। क्योंकि दूसरा लेंस 12mm का बताया गया है जो कि अल्ट्रावाइड कैमरा के लिए इस्तेमाल हो सकता है। कैमरा सेटअप में एक तीसरा लेंस भी शामिल होगा जिसके डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं। कहा गया है कि कॉस्ट कटिंग के लिए कंपनी इसमें मेटल फ्रेम को ड्रॉप कर सकती है। 

edge 60 Pro में 50MP Sony LYTIA सेंसर OIS सपोर्ट के साथ देखने को मिल सकता है। यहां पर कंपनी 3x टेलीफोटो कैमरा भी दे सकती है। इसमें 73mm फोकल लेंथ देखने को मिल सकती है। फोन में एक एडिशनल बटन भी आने की संभावना है जो कि फोन के लेफ्ट साइड में मौजूद होगा। यह बटन वीडियो रिकॉर्डिंग को शुरू करेगा। बहरहाल इन दोनों मॉडल्स को लेकर अभी सीमित जानकारी उपलब्ध है। इससे पहले आए मॉडल्स लगभग एक साल पहले लॉन्च किए गए थे। कंपनी अगर उसी टाइमलाइन को फॉलो करती है तो जल्द ही इन दोनों स्मार्टफोन्स का लॉन्च अप्रैल तक देखने को मिल सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »