एमआरपी 38 हजार रुपये का फोन आपको करीबन 11 हजार रुपये सस्ते में मिल सकता है। फोन में धांसू फीचर्स आते हैं।
Photo Credit: Amazon
Motorola Edge 60 Fusion 5G को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट पर लिस्ट कर दिया गया है
Motorola Edge 60 Fusion 5G को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन पर 25% की छूट आ गई है। यानी एमआरपी से काफी कम कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। 38 हजार रुपये का फोन आपको करीबन 11 हजार रुपये सस्ते में मिल सकता है। फोन में धांसू फीचर्स आते हैं। यह 50MP Sony कैमरा से लैस किया गया है। इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी लगी है। आइए जानते हैं Motorola Edge 60 Fusion 5G के डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से।
Motorola Edge 60 Fusion 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 37,999 रुपये है। लेकिन Amazon पर फोन 25% प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,525 रुपये रह जाती है। लेकिन इसे कंपनी ने और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा। Motorola Edge 60 Fusion 5G को अगर आप चुनिंदा बैंक ऑफर से खरीदते हैं तो लगभग 1500 रुपये का Amazon Pay Balance पा सकते हैं। यानी 38 हजार रुपये एमआरपी वाले फोन को आप 27 हजार रुपये के लगभग में खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Amazon Sale पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Motorola Edge 60 Fusion 5G में 6.7 इंच 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W वायर्ड टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Edge 60 Fusion 5G के रियर में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!