Motorola Edge 50 Ultra अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच pOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Edge 50 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जून 2024 22:06 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की इस सीरीज में यह टॉप-एंड मॉडल हो सकता है
  • इस सीरीज में Edge 50 Pro और Edge 50 Fusion शामिल हैं
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच pOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Edge 50 Ultra जल्द देश में लॉन्च होगा। कंपनी की इस सीरीज में यह टॉप-एंड मॉडल हो सकता है। इस सीरीज में Edge 50 Pro और Edge 50 Fusion शामिल हैं। Edge 50 Ultra में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। 

देश में मोटोरोला की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस स्मार्टफोन को 18 जून को देश में लॉन्च करने की जानकारी दी है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। Edge 50 Ultra में 6.7 इंच pOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जाएगा। 

हाल ही में मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन का टीजर दिया था। इस इमेज में स्मार्टफोन का बैक पैनल दिख रहा था। इसमें वुडेन टेक्सचर्ड रियर पैनल है। इस स्मार्टफोन के वेरिएंट्स इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए Edge 50 Ultra के समान हो सकते हैं। इसमें 16 GB तक LPDDR5x RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन की 4,500 mAh की बैटरी 125 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G, 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth और NFC शामिल हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Motorola ने अगले कुछ वर्षों में अपनी बिक्री तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका अगले तीन वर्षों में टॉप 3 स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य है। पिछले कुछ वर्षों में इसकी Razr सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स  से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।  कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अपनी Razr और Edge सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी की है। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Varied finishes to choose from
  • Slim IP68-rated design
  • Vibrant 144Hz display
  • Charges up quickly
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Poor video recording
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.