Motorola Edge 50 Pro भारत में होगा 3 अप्रैल को लॉन्च! जानें सबकुछ

Motorola Edge 50 Pro में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा।

Motorola Edge 50 Pro भारत में होगा 3 अप्रैल को लॉन्च! जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 Pro में 6.7" 1.5K pOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।
  • Motorola Edge 50 Pro में 4500mAh की बैटरी होगी।
  • Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा।
विज्ञापन
Motorola भारत में एक आगामी स्मार्टफोन लॉन्च का करने वाला है। आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि यह Motorola Edge 50 Pro होगा। कंपनी ने फोन के डिजाइन का खुलासा करते हुए यह खबर ट्विटर के जरिए शेयर की। हालांकि, सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा करना बाकि है। टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Motorola 3 अप्रैल को भारत में स्मार्टफोन को पेश करेगा। यहां हम आपको Motorola Edge 50 Pro  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola ने पहले टीज किया था कि उनके आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर होगा। यह Edge 50 Pro के बजाय कथि Edge 50 Pro Fusion हो सकता है। Edge 40 Pro इसके पिछले वर्जन में फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर था। अगर मोटोरोला इस पैटर्न को फॉलो करता है तो हम उम्मीद करते हैं कि Edge 50 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 द्वारा संचालित होगा।


Motorola Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस


अभी तक ब्रांड द्वारा शेयर की गई यह सभी ऑफिशियल हैं। अफवाहों से पता चलता है कि स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 6x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो शूटर होगा। प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और लेजर ऑटोफोकस को भी सपोर्ट करेगा।

मोटोरोला के इस फोन में 4500mAh की बैटरी होगी जो कि 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा। यह फोन Black, White और Purple कलर ऑप्शन में आएगा। यह फोन फॉक्स लैदर फिनिश में आएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  3. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  4. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  5. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  6. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  8. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
  9. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  10. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »