• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Edge 50 Fusion होगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 3 अप्रैल को लॉन्च!, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Motorola Edge 50 Fusion होगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 3 अप्रैल को लॉन्च!, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले होगी जो कि गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस होगी।

Motorola Edge 50 Fusion होगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 3 अप्रैल को लॉन्च!, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Photo Credit: Android Headlines

Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले होगी।
  • Motorola Edge 50 Fusion में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Motorola Edge 50 Fusion में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Motorola जल्द ही अपने Edge 50 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार कर रही है, जिसकी शुरुआत Motorola Edge 50 Pro के भारतीय मॉडल से होगी। ब्रांड लोअर मिडरेंज स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है, जिसे Edge 50 Fusion कहा जाता है। इस स्मार्टफोन से संबंधित कई लीक्स पहले सामने आ चुकी हैं और यह गीकबेंच पर भी नजर आ चुका है। अब, एंड्रॉइड हेडलाइंस ने लीक में Edge 50 Fusion का खुलासा किया है। आइए Motorola Edge 50 Fusion के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंड्रॉइड हेडलाइंस का दावा है कि Motorola 3 अप्रैल को Edge 50 Fusion लॉन्च करेगा और उसी दिन Edge 50 Pro लॉन्च होगा। Edge 50 Fusion तीन कलर ऑप्शन बैलाड ब्लू, पीकॉक पिंक और टाइडल टील में उपलब्ध होगा। इन सभी कलर ऑप्शन में एक टेक्सचर बैक है, लेकिन सिर्फ बैलाड ब्लू कलर में वीगन लैदर फिनिश है। स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें दो बड़े कैमरा कटआउट के साथ कर्व्ड बैक का पता चला है। फोन के कॉर्नर भी कर्व्ड हैं और डिस्प्ले भी कर्व्ड है। टॉप सेंटर में इसमें कैमरे के लिए एक पंच-होल है।


Motorola Edge 50 Fusion की कीमत


कीमत की बात करें तो उम्मीद है कि भारत में Motorola Edge 50 Fusion की कीमत लगभग 25,000 रुपये होगी। यह फोन 3 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है तो इससे संबंधित ज्यादा जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है।


Motorola Edge 50 Fusion के स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले होगी जो कि गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस होगी। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसकी पुष्टि हालिया गीकबेंच लिस्टिंग में भी हुई थी। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 2546GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप के लिए Edge 50 Fusion में कथित तौर पर OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में IP68 रेटिंग होगी, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »