Motorola Edge 70 Fusion दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें OIS सपोर्ट वाला सोनी LYT-710 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा। हालांकि, अन्य कैमरा के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है, लेकिन ब्रांड का दावा है कि यह लो लाइट में भी काफी क्लियर फोटो और वीडियो में बेहतर हाइलाइट्स कैप्चर कर सकता है।
Motorola Edge 70 Fusion में 7,000 mAh की बैटरी 68 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड ऐजेज के साथ स्लीक डिजाइन हो सकता है।
इस स्मार्टफोन के वेरिएंट्स इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए Edge 50 Ultra के समान हो सकते हैं। इसमें 16 GB तक LPDDR5x RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है