Motorola Edge 2025 स्पेशल AI बटन, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

Motorola ने एज सीरीज में अपना नया फोन Motorola Edge 2025 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मई 2025 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 2025 में 6.7 इंच FHD+ 10 बिट OLED एंडलेस एज डिस्प्ले है।
  • Motorola Edge 2025 में 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी है।
  • Motorola Edge 2025 में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700C कैमरा है।

Motorola Edge 2025 में 6.7 इंच FHD+ 10 बिट OLED एंडलेस एज डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने एज सीरीज में अपना नया फोन Motorola Edge 2025 लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई बदलावों के साथ आता है। यह फोन अमेरिका और कनाडा जैसे बाजारों के लिए तैयार किया गया है जो कि Motorola Edge 60 का रीबैज्ड वर्जन है। आइए Motorola Edge 2025 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।


Motorola Edge 2025 Price


Motorola Edge 2025 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत USD 549.99 (लगभग 46,995 रुपये) है। यह फोन बिक्री के लिए यूएस में Best Buy, Amazon, मोटोरोला की ऑफिशियल साइट पर 5 जून से उपलब्ध है। वहीं T-Mobile, Metro by T-Mobile, Total Wireless, Visible, Spectrum और Xfinity Mobile पर भी उपलब्ध होगा। वहीं कनाडा में Motorola Edge 2025 कंपनी की ऑफिशियल साइट पर 5 जून से उपलब्ध होगा। Edge 2025 पैनटोन-क्यूरेटेड कलर पैनटोन डीप फॉरेस्ट में आता है।


Advertisement
Motorola Edge 2025 Specifications, Features


Motorola Edge 2025 में 6.7 इंच FHD+ 10 बिट OLED एंडलेस एज डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz गेमिंग टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले 720Hz PWM डिमिंग / DC डिमिंग, HBM में 1400 निट्स तक, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें 2.6GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी है जो कि 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 2025 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700C कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल काअल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.19 मिमी, चौड़ाई 73.06 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 181 ग्राम है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। वहीं मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन MIL STD-810H भी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.