मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 की बैटरी 2 दिन तक चलेगीः रिपोर्ट

मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 की बैटरी 2 दिन तक चलेगीः रिपोर्ट
विज्ञापन
मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लॉन्च के कयासों को उस वक्त और पुष्टि मिली जब वेरीज़ॉन वायरलेस ने गलती से ड्रॉयड टर्बो 2 को 27 अक्टूबर को ही लॉन्च किए जाने की जानकारी सार्वजनिक कर दी। इस टेलीकॉम कंपनी ने इस हैंडसेट का टीज़र अपनी वेबसाइट पर लाइव कर दिया जिससे हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए।

अब तक हमें यही जानकारी मिली है कि मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 जबरदस्त स्पेसिफिकेशन वाला हैंडसेट होगा। लेकिन ऐसा लगता है कि लेनेवो द्वारा संचालित यह कंपनी ज्यादातर स्मार्टफोन की सबसे बड़ी कमी बैटरी लाइफ को लेकर बड़ा कदम उठाने वाली है। जानकारी मिली है कि ड्रॉयड टर्बो 2 स्मार्टफोन 2 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आएगा। दावा किया जा रहा है कि फोन फास्ट चार्जिंग फ़ीचर से भी लैस होगा और इसकी मदद से मात्र 15 मिनट के चार्ज़ में बैटरी 13 घंटे तक चलेगी।

लीक हुए टीज़र से जो जानकारियां सामने आई हैं वो हैंडसेट को लेकर हुए पुराने खुलासों से मेल खाते हैं। टीज़र में हैंडसेट को 21 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लिस्ट किया गया था। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद रहेगा। टीज़र में यह जानकारी भी दी गई है कि स्मार्टफोन शैटरप्रूफ डिस्प्ले के साथ आएगा।

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टर्बो 2 स्मार्टफोन में 5.43 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट (एमएसएम8994) और 3 जीबी का रैम होगा। यह 32 जीबी और 64 जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »