मोटोरोला बाउंस स्मार्टफोन की तस्वीर आई सामने, स्पेसिफिकेशन लीक

मोटोरोला बाउंस स्मार्टफोन की तस्वीर आई सामने, स्पेसिफिकेशन लीक
विज्ञापन
खबर है कि मोटोरोला अपने नेक्स्ट जेनरेशन मोटो 360 स्मार्टवाच के अलावा एक स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस पावरफुल स्मार्टफोन को 'मोटोरोला बाउंस' के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, एक नामी टिप्सटर के इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लीक की है। लीक से यह पता चला है कि नया स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किए गए मोटो एक्स स्टाइल का अपग्रेडेड वर्ज़न है।  

आपको बता दें कि @upleaks प्रोफाइल से ट्विटर पर मोटोरोला बाउंस की एक तस्वीर सोमवार को शेयर की गई। हैंडसेट का डिजाइन प्रोफाइल कंपनी द्वारा हाल में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन से काफी मेल खाता है। हालांकि, अनोखे साइड फ्रेम के कारण यह स्मार्टफोन ज्यादा मजबूत नज़र आ रहा है।

ट्वीट के मुताबिक, मोटोरोला बाउंस 5.43 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम और एड्रेनो 430 जीपीयू मौजूद होगा। हैंडसेट में 21 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया गया है। इसकी बैटरी क्षमता 3760एमएएच होगी। इनबिल्ट स्टोरेज की बात करें तो बाउंस स्मार्टफोन के 32जीबी और 64जीबी वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।

रोचक बात यह है कि ट्वीट के जरिए यह भी बताया गया कि इस स्मार्टफोन को मिलिट्री स्टेंडर्ड की रेटिंग मिली है, यानी यह स्मार्टफोन 'शैटरप्रूफ' है। अगर यह हैंडसेट गिर जाता है तो स्क्रीन या अन्य बॉडी पार्ट के टूटने की संभावना ना के बराबर होगी। शायद, इस वजह से ही हैंडसेट को 'बाउंस' का नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »